एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई और BJP विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन, फरीदाबाद में ली आखिरी सांस

Devender Singh Rana Death: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई और नगरोटा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

Devender Singh Rana Passes Away: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने 59 साल की उम्र में फरीदाबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है. राणा के निधन पर उनके भाई केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह उनके आवास पर पहुंचे.

चुनाव में हासिल की थी बड़ी जीत
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नगरोटा सीट से बीजेपी के टिकट पर देवेंद्र सिंह राणा ने बड़ी जीत हासिल की थी. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को हराया था. राणा को 48113 वोट और जोगिंदर सिंह को 17641 वोट्स मिले थे. उन्होंने लिए 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी.

बता दें कि देवेंद्र सिंह राणा 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे, उससे पहले वे नेशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा थे. नगरोटा सीट पर उनकी अच्छी पैठ थी. बीजेपी का दामन थामने के बाद पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में राणा ने अपना जादू चलाया और पार्टी के खाते में नगरोटा सीट डाल दी.

राणा के निधन पर इन नेताओं ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी विधायक के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवेंद्र सिंह राणा के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना.

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के प्रमुख और हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद लोन ने नगरोटा विधायक के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बेहद दुखद खबर है कि देवेंद्र सिंह राणा नहीं रहे. यह विश्वास करना कठिन है कि एक महान इंसान और उससे भी बड़ा मित्र अब नहीं रहा. इस अपूरणीय क्षति पर शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है.  

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवेंद्र सिंह राणा के निधन की खबर से स्तब्ध हूं. मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और साथ में कुछ अच्छे पल साझा किए. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला की सरकार का बड़ा फैसला, LG प्रशासन के इस निर्णय को बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget