एक्सप्लोरर

डोडा में कर्फ्यू: AAP ने CM उमर अब्दुल्ला से की दौरे की अपील, MLA की गिरफ्तारी का विरोध

Curfew in Doda: आप जम्मू-कश्मीर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से डोडा का दौरा करने और जमीनी हालात का जायजा लेने की अपील की है. पार्टी का आरोप है कि कर्फ्यू और प्रशासन के सख्त रवैये से लोग परेशान हैं.

आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार से अपील की है कि वह तुरंत डोडा का दौरा करें और जमीनी हालात का जायज़ा ले, पार्टी का आरोप है कि डोडा में लगातार जारी कर्फ्यू और प्रशासन के सख्त व्यवहार के चलते आम लोग परेशान है. पार्टी ने आम लोगो से पार्टी नेता और डोडा विधायक मेराज मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करने की भी अपील की है.

आप जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता मुद्दसिर हसन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए डोडा का दौरा करने की अपील करते हुए कहा, "हमें डोडा जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, और यहाँ तक कि हमारी आवाज़ भी दबाई जा रही है क्योंकि हमें मीडिया से खुलकर बात करने की इजाज़त नहीं है."

मुख्यमंत्री ख़ुद जमीनी हालात का लें जायजा

प्रवक्ता ने कहा,"जम्मू-कश्मीर सरकार से हमारी सीधी-सी अपील है कि वह एक आपातकालीन विधानसभा सत्र बुलाएं, यह सुनिश्चित करे कि माननीय मुख्यमंत्री डोडा का दौरा करें और खुद जमीनी हालात का जायजा लें." मीडिया को संबोधित करते हुए, मुद्दसिर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अनुरोध किया, "आप जहां भी हों, मेहराज मलिक के समर्थन में अपनी आवाज़ उठाएं"

मुद्दसिर हसन ने पार्टी सांसद की नज़रबंदी और गुरुवार (11 सितंबर) को श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना-प्रदर्शन की इजाज़त न दिए जाने का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक आवाजों के दमन की भी निंदा की.

'बीजेपी की है तानाशाही'

हमारे मौजूदा सांसद संजय सिंह जी को मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं दी गई, यहाँ तक कि दिल्ली के पूर्व मंत्री और जम्मू-कश्मीर प्रभारी इमरान हुसैन जी को भी मीडिया से बात करने से रोका गया. यह बीजेपी की तानाशाही है. आम आदमी की आवाज़ को इस हद तक कुचला जा रहा है कि हमें बोलने तक नहीं दिया जा रहा है, और मीडिया संस्थानों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे हमें कवर न करें. उन्होंने मेहराज मलिक पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) लगाए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे हमारे देश के लोकतंत्र पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget