एक्सप्लोरर

रामबन दौरे के बाद CM उमर अब्दुला का विस्थापितों के लिए बड़ा ऐलान, कहा- 'प्रभावित परिवारों को...'

Omar Abdullah: सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोकल जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीसी से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को 3 महीने का मुफ्त राशन देने के लिए जरूरी प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए. 

Omar Abdullah News: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामबन का भूस्खलन और बाढ़ आने के बाद तीसरी बार शनिवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की. इस बार उन्होंने आपदा प्रभावित धर्मकुंड का गहनता से जायजा लिया. साथ ही बाढ़ और बारिश की वजह से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किया. 

रामबन में पुनर्वास के कार्यों का जायजा लेने के बाद सीएम ने अफसरों से व्यावसायिक नुकसान और क्षतिग्रस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार करने के निर्देश भी दिए. 

रामबन में पुनर्वास कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता

जम्मू के रामबन जिले के तीसरे दौरे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जोर दिया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य रामबन के लोगों को आश्वस्त करना था कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने दोहराया कि पहलगाम में दुखद घटना के बावजूद सरकार रामबन में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यहां आने का मेरा मुख्य उद्देश्य रामबन के लोगों को यह भरोसा दिलाना था कि हम रामबन को नहीं भूले हैं." उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि रामबन के लोगों को लगे कि हमारा सारा ध्यान अब केवल पहलगाम पर केंद्रित है और रामबन की उपेक्षा हो रही है. "

जानें- अफसरों की क्यों की तारीफ?

उन्होंने कहा, "जैसे ही श्रीनगर में मेरा काम आसान हुआ, मैं तुरंत रामबन आया. अपने सहयोगियों से मिला. प्रशासनिक अधिकारियों से मिला. यहां की स्थिति की समीक्षा की." मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, विशेष रूप से रामबन के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दी, जिसके कारण 24 घंटे के भीतर एनएच-44 पर यातायात बहाल हो गया. 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दीर्घकालिक पुनर्वास पर जोर देते हुए जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि की पहचान करने और प्रत्येक प्रभावित परिवार को पांच मरला भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में देखे गए जलवायु परिवर्तनों को संबोधित करने के लिए जम्मू और कश्मीर के लिए आपदा प्रबंधन योजना को फिर से तैयार किया जाएगा.

प्रभावित परिवारों को तीन महीने का राशन मिलेगा मुफ्त- सीएम  

सीएम लोकल जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए कहा कि डिप्टी कमिश्नर को प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को तीन महीने का मुफ्त राशन देने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
जम्मू कश्मीर: BJP नेता एजाज अहमद की बढ़ीं मुश्किलें, धोखाधड़ी का आरोप, FIR
जम्मू कश्मीर: BJP नेता एजाज अहमद की बढ़ीं मुश्किलें, धोखाधड़ी का आरोप, FIR

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
Embed widget