एक्सप्लोरर

अयोध्या और बद्रीनाथ में मिली थी BJP को हार, जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी का मिला आशीर्वाद

Jammu Kashmir Election Result 2024: बीजेपी के लिए जम्मू-कश्मीर की श्री माता वैष्णो देवी सीट काफी अहम थी. क्योंकि लोकसभा चुनाव में अयोध्या (फैजाबाद) और उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट पर BJP को हार मिली थी.

Shri Mata Vaishno Devi Seat Result: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है. इसी बीच राज्य की श्री माता वैष्णो देवी सीट का रिजल्ट जारी हो गया है. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बल्देव राज शर्मा ने 1995 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर दूसरे नंबर पर रहे.

जम्मू-कश्मीर की श्री माता वैष्णो देवी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बल्देव शर्मा को 18199 वोट मिले और इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर को 16204 वोट और तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को 5655 वोट मिले. बीजेपी के लिए जम्मू-कश्मीर की श्री माता वैष्णो देवी सीट काफी अहम थी. क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या (फैजाबाद) और उत्तराखंड उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट पर बीजेपी को हार मिली थी. अब इस सीट बीजेपी ने जीत दर्ज की है. 

यह सीट जम्मू संभाग के रियासी जिले में पड़ती है और 25 सितंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इस सीट पर मतदान हुआ था. बीजेपी को इस सीट पर आसानी से जीत की उम्मीद थी क्योंकि यह सीट हिंदू सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को अयोध्या में भी इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी, जो राम मंदिर का घर है, लेकिन समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद द्वारा फैजाबाद सीट बीजेपी को हरा दिया था. 

वहीं अगर जम्मू-कश्मीर चुनाव में रिजल्ट की बात करें तो कांग्रेस गठबंधन 35 सीटों पर आगे है और बीजेपी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. मतलब साफ है कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सरकार बनाने से काफी पीछे है और राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है. हालांकि राज्य की सीटों का साफ रिजल्ट शाम तक ही पता चल पाएगा कि किस पार्टी के हाथों में राज्य की सत्ता की चाबी होगी. 

Haryana में जीत की ओर BJP, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget