एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बीच चिनाब नदी उफान पर, खोले गए बगलिहार बांध के 3 गेट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के तीन गेट भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से खोले गए. NHPC ने आसपास के लोगों को चेतावनी जारी की है.

Baglihar Dam Gates Opened: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के तीन गेट खोल दिए गए. भारी बारिश के बीच सोमवार (30 जून) को चिनाब नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया. नदी उफान पर होने की वजह से बांध के गेट खोलने पड़े.

NHPC और स्थानीय प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. बताया गया है कि नदी में पानी तेजी से बढ़ रहे है. सावधानी के तौर पर रिवर राफ्टिंग और अन्य एडवेंचर फिलहाल रोक दिए गए हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. 

चिनाब नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं. यह एडवाइजरी तलवाड़ा, कांसी पट्टा, थानपाल, छिनका, गुजरकोठी और जेंदी इलाकों के लिए जारी की गई है. 

लोगों से की गई नदी से दूर रहने की अपील
इससे पहले चिनाब के जलस्तर को मैनेज करने के लिए जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित सलाल बांध के गेट खोले गए थे. डोडा-किश्तवार-रामबन रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने स्थिति का संज्ञान लिया और स्थानीय लोगों से अपील की कि नदी का बहाव काफी तेज है, इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

पाकिस्तान से तनाव के बीच बंद किए गए बांध के गेट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारी बारिश और चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सलाल और बगलिहार बांधों के गेट खोले गए हैं. अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच बांध के गेट बंद किए गए थे. भारत सरकार ने सिंधु जल संधि निरस्त करते हुए यह फैसला लिया था. 

पानी के ओवरफ्लो को कंट्रोल करने के लिए खोले गए गेट
पिछले महीने बारिश के कारण बढ़े जल स्तर के चलते अतिप्रवाह को कंट्रोल करने के लिए एक गेट कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन जारी राजनयिक तनाव के कारण बांध पर परिचालन को काफी हद तक कड़े नियंत्रण में रखा जा रहा है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget