एक्सप्लोरर

हाईटेक हुई जम्मू-कश्मीर पुलिस, अवंतीपोरा में ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से पहली ई-FIR दर्ज

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से एफआईआर दर्ज होने लगी है. अवंतीपोरा के ख्रीव पुलिस स्टेशन में पहली बार ई एफआईआर दर्ज की गई.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस की सेवाएं अब हाईटेक हो गई हैं. पुलिस ने ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से भी एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को पुलवामा के अवंतीपोरा में ईमेल और व्हाट्सऐप से ख्रीव पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज करने वाला प्रदेश का पहला स्टेशन बन गया. अवंतीपोरा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "अवंतीपोरा पुलिस ने ईमेल से की गई शिकायत के बाद पहली ई-एफआईआर दर्ज की है."

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, न्यू कॉलोनी ख्रीव निवासी मुश्ताक अहमद भट ने आदिल अहमद भट और बिलाल अहमद भट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने हमले में परिवार के घायल होने का आरोप लगाया. उन्होंने शिकायत के समर्थन में पीएचसी ख्रीव से ओपीडी टिकट और आधार कार्ड की एक प्रति भी पेश की. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ख्रीव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत ई-एफआईआर दर्ज की. डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

हाईटेक हुई जम्मू-कश्मीर पुलिस

हंदवाड़ा के विलगाम पुलिस स्टेशन ने 22 फरवरी को व्हाट्सऐप से की गई शिकायत पर पहली इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी (ई-एफआईआर) दर्ज की है. शिकायत कुपवाड़ा के हांजीपोरा निवासी इम्तियाज अहमद डार ने दर्ज कराई थी. इम्तियाज अहमद डार एसआरटीसी का चालक है. शिकायत के अनुसार, "तराथपोरा से श्रीनगर जाने के दौरान विलगाम में विलगाम इम्तियाज पर आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट ने हमला कर दिया. आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट दोनों समद भट के बेटे हैं."

जानें क्या हुआ अहम बदलाव?

आरोपियों ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान घायल कर दिया. शिकायतकर्ता ने व्हाट्सऐप के जरिए पुलिस से संपर्क किया. शिकायत पर पुलिस स्टेशन विलगाम ने तुरंत ई-एफआईआर दर्ज की. पुलिस का आधुनिकीकरण टेक्नोलोजी के बढ़ते एकीकरण को उजागर करता है. ऐतिहासिक कदम सुलभ न्याय वितरण तंत्र के लिए मिसाल बन गया है. 

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जम्मू में उत्साह, शिवालयों में 'हर-हर महादेव' के नारों की गूंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget