एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन से एक सप्ताह पहले ही अमरनाथ यात्रा समाप्त, 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण समय से एक सप्ताह पहले समाप्त हो गई. अंतिम दिन 6,497 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 4.14 लाख हो गई.

अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 4.14 लाख हो गई. पिछले साल 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे.

अमरनाथ यात्रा का समापन आम तौर पर रक्षा बंधन के दिन होता है. इस साल यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाली थी. हालांकि, भारी बारिश के मद्देनजर 'महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों' का हवाला देते हुए यात्रा का समापन एक सप्ताह पहले ही कर दिया गया.

अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन आए इतने श्रद्धालु

शनिवार (2 अगस्त) को कुल 6,497 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए. यात्रियों में 4,586 पुरुष, 1,299 महिलाएं, 62 बच्चे, 51 साधु, पांच साध्वी और 494 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. वहीं, 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4,14,311 यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं.

हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के रखरखाव की आवश्यकता के कारण, अधिकारियों ने इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा उसके निर्धारित समापन से ठीक एक सप्ताह पहले शनिवार को स्थगित कर दी.

श्रद्धालुओं की संख्या में आई थी गिरावट

एक समय था जब अमरनाथ के तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी. मााना जा रहा था कि खराब मौसम के चलते कम श्रद्धालु आ रहे थे. वहीं, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहले से ही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

मुस्लिम चरवाहे ने की थी अमरनाथ गुफा की खोज

मान्यता है कि अमरनाथ यात्रा की जड़ें साल 1850 से जुड़ी हैं, जब एक मुस्लिम चरवाहे बोटा मलिक ने बाबा बर्फानी की गुफा की खोज की थी. साल 2005 में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कार्यभार संभाला. इससे पहले मलिक परिवार ही तीर्थयात्रा का आयोजन कराता था. 

समय के साथ जब सुरक्षा बढ़ती गई तो तीर्थयात्रियों का संपर्क स्थानीय आबादी से कटता गया. सुरक्षा घेरे के अंदर ही अमरनाथ यात्री दर्शन मार्ग पर चलने लगे. केवल टट्टू चलाने वाले, पालकी उठाने वाले और कुछ दुकानदार ही अब यात्रियों से संपर्क में रह पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget