एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, जानें किन श्रद्धालुओं को यात्रा की नहीं दी जाएगी इजाजत

Amarnath Yatra 2025: इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. पंजीकरण शुरू होने से दो घंटे पहले से ही श्रद्धालु कतार में लगने पहुंच गए.

Amarnath Yatra News: बम बम भोले का जयघोष लगा रहे इन श्रद्धालुओं की भीड़ और जोश यह बताने के लिए काफी है कि इस साल के अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालु में कितना जोश है. हालांकि इस यात्रा का पंजीकरण की शुरुआत सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन श्रद्धालुओं के जोश का आलम इतना था कि भक्त करीब दो घंटे पहले से ही कतार में लगना शुरू हो गए. इस बार श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर न केवल पुरुष श्रद्धालुओं में बल्कि महिला और बुजुर्ग श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में अपने रजिस्ट्रेशन के लिए खड़े दिखे.

अपना रजिस्ट्रेशन करने पहुंचे इन श्रद्धालुओं का दावा है कि पहले दिन बाबा बर्फानी के दर्शन का अपना ही आनंद है. श्रद्धालु बताते हैं कि पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराने यह सुनिश्चित हो जाता है कि उनके दर्शन यात्रा शुरू होने के साथ ही होंगे और उन्हें शिवलिंग अपने संपूर्ण आकार में दिखेंगे. कुछ सवालों का दावा था कि वह 2 घंटे से ज्यादा समय से अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाइन में लगे हैं.

इन लोगों को नहीं है इजाजत
पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड अनिल शर्मा के मुताबिक इस बार अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की शुरुआत 14 अप्रैल को होनी थी, लेकिन इस दिन छुट्टी होने के कारण यह रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा की उम्र के श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी. साथ में गर्भवती महिलाओं को भी यह यात्रा करने की इजाजत नहीं है.

पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को देनी होगी डेढ़ सौ रुपये की फीस
अनिल शर्मा के मुताबिक इस यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण देश भर में चार बैंकों की 533 शाखाओं में शुरू होगा. बाबा अमरनाथ के श्रद्धालु अपना पंजीकरण देश भर में पंजाब नेशनल बैंक की 309 शाखाओं, जम्मू और कश्मीर बैंक की 91 शाखाओं, यस बैंक की 34 शाखाओं और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की 99 शाखाओं में करा सकते हैं. इस बार यह पंजीकरण बायोमेट्रिक तरीके से किया जाएगा. इस साल की अमरनाथ के पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को डेढ़ सौ रुपये की फीस देनी होगी.

इस यात्रा के पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जरूरी है. अपना पंजीकरण करवा रहे देश भर के श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर पंजीकरण कर रहे हैं बैंकों अस्पतालों व चिकित्सा के दो और डॉक्टरों की टीमों की जानकारी उपलब्ध करा दी है.

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा कर दी है शुरू
जो श्रद्धालु अपने परिवार या समूह के साथ दर्शन करना चाहते हैं उनके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है. पांच श्रद्धालु या उससे अधिक श्रद्धालुओं के ग्रुप के पंजीकरण के लिए बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रजिस्टर डाक के जरिए आवेदन फार्म भेज कर पंजीकरण करवाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद की पार्टी की सभी इकाइयां भंग, पार्टी प्रवक्ता ने बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget