एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा 2025: तीर्थयात्रियों के लिए खास इंतजाम, लखनपुर कॉरिडोर तैयार

Jammu Kashmir News: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए लखनपुर में प्रशासन ने सुविधाओं का निरीक्षण किया. यात्रियों हेतु आवास, आरएफआईडी, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की व्यवस्था की गई.

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा-2025 को लेकर कठुआ प्रशासन ने लखनपुर में नागरिक और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. कठुआ में प्रतिदिन हजारों भक्तों के आने की उम्मीद है. कठुआ के उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने आगामी अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का आकलन करने और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए आज लखनपुर कॉरिडोर का व्यापक निरीक्षण किया.

3 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों के लखनपुर में प्रवेश करने की उम्मीद है. डीसी ने कहा, "हमारा उद्देश्य लखनपुर को बहु-सुविधा केंद्र में बदलना है. हमने यात्रियों की सेवा के लिए 36 ठहरने के केंद्र, 6 RFID पंजीकरण काउंटर, पर्याप्त संख्या में स्वच्छ शौचालय और मनोरंजन क्षेत्र स्थापित किए हैं.

शौचालय परिसरों और अन्य अतिरिक्त सुविधाओं पर विशेष ध्यान

डीसी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के प्रबंधन और आराम को सुव्यवस्थित करने के लिए पिछले सालो में अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप ये सुधार किए गए हैं. ASP राहुल चरक, ADC विश्वजीत सिंह, CPO रंजीत ठाकुर और अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ डीसी ने स्वागत स्थलों, आवास केंद्रों, पंजीकरण कियोस्क और शौचालय परिसरों सहित स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया.

उन्होंने हितधारक विभागों से वाटरप्रूफ पंडाल, चिकित्सा एवं सहायता डेस्क, नियंत्रण कक्ष और ठंडे पेयजल स्टेशनों की समय पर स्थापना सुनिश्चित करने को कहा. डीसी ने यात्रियों के पहले जत्थे के आगमन से पहले शौचालय परिसरों और अतिरिक्त सुविधाओं को पूरी तरह कार्यात्मक बनाने पर जोर दिया. 

सभी सुविधाओं के साथ समय पर पूरा करने पर जोर

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को लखनपुर कॉरिडोर की मरम्मत और नवीनीकरण में तेजी लाने को कहा गया. सभी सुविधाओं के साथ समय पर पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने हितधारक विभागों से आने वाले भक्तों को निर्बाध, परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget