एक्सप्लोरर

वंदे भारत से कटरा पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, मां वैष्णो देवी के किए दर्शन, बोले- 'उम्मीद है कि हमने जो मांगा...'

Mata Vaishno Devi: फारूक अब्दुल्ला वंदे भारत ट्रेन से मां वैष्णो देवी के दर्शन को कटरा पहुंचे. दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि जो उन्होंने मांगा वो मां पूरा करेंगी.

Farooq Abdullah Visited Vaishno Devi Mandir: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से अपने दर्शन के बारे में बताया.

10 जून को नई वंदे भारत ट्रेन सेवा का लाभ उठाते हुए मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उन्होंने कटरा की यात्रा की थी. यात्रा के पहले उन्होंने कहा था, "माता ने बुलाया है, इससे कम क्या हो सकता है." दर्शन के बाद फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में अमन, विकास और भाईचारे की कामना की.

सिर्फ माता नहीं भोले नाथ के दर्शन के लिए भी लोग आएंगे- फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने मां के दर्शन के बाद पत्रकारों को बयान दिया. उन्होंने कहा, “बहुत अच्छे दर्शन हुए जनाब. हमें उम्मीद है जो हमने मांगा है वो पूरा करेंगी. हम चाहते हैं कि यहां अमन हो, तरक्की हो, भाईचारा हो औप हम लोग आगे बढ़ सकें. भारत आगे बढ़े और हम सब उसकी तरक्की में आएं."

उन्होंने नई वंदे भारत का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे ट्रेन में भी आ कर अच्छा लगा. जो ये ट्रेन शुरू हुई है मैं समझता हूं कि ये हमारे लिए एक बहुत बड़ा कदम है. इससे न सिर्फ माता की यात्रा के लिए लोग आएंगे बल्कि लोग भोले नाथ की यात्रा के लिए भी आएंगे, और जम्मू कश्मीर के पर्यटन को बहुत लाभ होगा."

वंदे भारत ट्रेन पर भी बोले फारूक अब्दुल्ला
वंदे भारत ट्रेन सेवा को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी. एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, "हमारे उत्पाद अब कन्याकुमारी, पटना, कोलकाता, मुंबई तक पहुंच सकेंगे. यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर को देश के कोने-कोने से जोड़ने का सबसे बड़ा तोहफा है. यह सिर्फ रेल सेवा नहीं, बल्कि एक मजबूत भावनात्मक और भौगोलिक कड़ी है जो राज्य को देश से जोड़ती है."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget