एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा करने आ रहे भक्तों के लिए खुशखबरी, पर्यटन विभाग ने लिया बड़ा फैसला

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम हमले से पर्यटन उद्योग में आई मंदी के बाद, जम्मू-कश्मीर अमरनाथ यात्रा से उम्मीदें लगाए बैठा है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

Jammu Kashmir News: पहलगाम हमले के बाद मंदी की मार झेल रहे जम्मू कश्मीर के पर्यटन उद्योग को अमरनाथ यात्रा से काफी उम्मीदें हैं. जम्मू में पर्यटन से जुड़े कई संगठनों ने इस यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों के लिए भारी छूटने ऐलान किया है. अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अहम है.

अमरनाथ यात्रा के पहले पड़ा जम्मू में आपकी शॉपिंग से लेकर रहने तक और खाने से लेकर ट्रैवल तक सबका खर्चा काफी कम होने वाला है. दरअसल इस साल अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़ी कहानी संस्थाओं ने भारी छूट का ऐलान किया है. 

22 अप्रैल को कश्मीर जाति के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर का पर्यटन उद्योग अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. लेकिन, इस हमले के बाद कटरा से श्रीनगर तक चलाई गई वंदे भारत ट्रेन ने पर्यटकों को जम्मू कश्मीर की तरफ आकर्षित किया है और इसके बाद अब अमरनाथ यात्रा से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को खासी उम्मीद है. 

माता वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में कमी 
जम्मू में अमरनाथ यात्रा से जुड़े हुए कई स्टेक होल्डर की मीटिंग के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों को भारी डिस्काउंट देने की बात पर सहमति बनी है.  इस बैठक में शामिल प्रसिद्ध हिल स्टेशन पत्नी टॉप और खूबसूरत भद्रवाह के टूर और होटल ऑपरेटर्स के प्रधान भारत भूषण कोतवाल के मुताबिक 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में पर्यटन खत्म हो गया और पर्यटन के साथ-साथ माता वैष्णो देवी के भक्त की संख्या में काफी कमी हुई. 

'यात्रियों को 30 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट देंगे'
उन्होंने कहा कि उन्हें अमरनाथ यात्रा से काफी उम्मीदें हैं और उन्होंने देशभर के बाबा के भक्तों को यह यात्रा करने का आवाहन किया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा को पूरा करने के बाद बाबा के भक्त जम्मू के कई पर्यटक को धार्मिक स्थलों का रुख कर सकता है. उन्होंने दावा किया कि इसके लिए पटनीटॉप और भद्रवाह के टूर पर वो यात्रियों को 30 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट देंगे. 

'बाबा के भक्तों के लिए वह 40 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट देंगे'
वहीं, राजेश दीवान जो जम्मू ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के उपप्रधान है का दावा है कि 22 अप्रैल के बाद उन्हें दुकान का खर्च निकालना मुश्किल हो गया था. उन्होंने कहा के सामने के बाद लोगों में डर है और वह जम्मू कश्मीर का रुख नहीं कर रहे. उनके मुताबिक इस बार बाबा के भक्तों के लिए वह 40 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट देंगे.

'दुकानदार और ढाबे वाले देंगे डिस्काउंट'
जम्मू विशाल महाजन, जो बस स्टैंड यूनियन के प्रधान है का दावा है कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद उनके व्यापार में भारी गिरावट आई थी. उन्होंने कहा कि इस बार बाबा के भक्तों के लिए बस स्टैंड और उसके आसपास में काम कर रहे दुकानदार और ढाबे वाले डिस्काउंट देंगे. 

वहीं जम्मू के तनिष्क महाजन जो होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं का दावा है कि 22 अप्रैल के बाद पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर का रुख नहीं किया. आलम यह था कि उनके होटल में काम करने वाले कर्मचारी तक भाग गए थे और अब उन्हें अमरनाथ यात्रा से ही उम्मीद है. उन्होंने कहा कि जम्मू में होटल यूनियन से जुड़े लोगों ने 30 से 50 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया है. 

'जम्मू में टूरिज्म सर्किट को किया जा रहा प्रोत्साहित'
जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं बलदेव खुल्लर के मुताबिक पहले 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ जिसका असर जम्मू कश्मीर पर बड़ा. उन्होंने कहा कि इस बार बाबा अमरनाथ के भक्तों के लिए जम्मू में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ तवी आरती भी देखने को मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई के इस बार बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए जम्मू में टूरिज्म सर्किट को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget