एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक का बड़ा दावा, 'पाकिस्तान का पानी रोकने से हमें ही...'

Pahalgam Terror Attack: आप विधायक मेहराज मलिक ने कहा कि पानी को ज्यादा दिन तक नहीं रोका जा सकता. गोली का जवाब गोली से देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को भेजकर देश का माहौल गंदा कर रहा है.

Mehraj Malik on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश की लहर है. एक ओर भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक संबंध कम करने का फैसला लेते हुए, सिंधु जल संधि रोकने का ऐलान किया है. इससे भारत की ओर से पाकिस्तान जाने वाला सिंधु नदी का पानी रोक दिए जाने की तैयारी की जा रही है. इसपर जम्मू कश्मीर के आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक ने बड़ा बयान दिया है.

'पानी को ज्यादा दिन तक नहीं रोक सकते'- मेहराज मलिक
आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा, "जहां पानी का मामला है, पानी रोकना ठीक है लेकिन हम उसको उतना नहीं रोक पाएंगे. चार दिन या एक महीना रोक सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा रोका तो हमारे ही लोगों को नुकसान होगा. जब उसे छोड़ेंगे तो पहले हमारे देश में सैकड़ों किलोमीटर तक लोग परेशान होंगे. पाकिस्तान को बाद में नुकसान होगा."

'इंडिया-पाकिस्तान में जंग न हो, हम उनपर हमला करें'- मेहराज मलिक
इसके लिए कोई तैयारी करनी पड़ेगी. यह 20 साल का मामला है. गोली का जवाब बोली से नहीं गोली से देना पड़ेगा. अगर पाकिस्तान को रोकना है तो हम उससे ज्यादा ताकत रखते हैं. मैं यह नहीं कर रहा कि पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के बीच में जंग हो, मैं चाहता हूं कि हम उनपर हमला करें. अगर हम अटैक नहीं करेंगे, तो वह कुछ महीने बाद फिर ऐसी कायराना हरकत करेंगे. 

वहीं, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर के टूरिज्म पर भी भारी प्रभाव पड़ा है. कई देशवासी अब जम्मू-कश्मीर कभी न जाने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऐसे कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें कथित तौर पर धर्म पूछकर काम पर रखा और हटाया जा रहा है. ऐसी घटनाओं का संदर्भ देते हुए जम्मू और कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने यह मुद्दा उठाया.

मेहराज मलिक ने सदन में कहा, "यह पहली बार नहीं हुआ. जम्मू-कश्मीर को मोहरा मत बनाइए. आज पूरा देश इकट्ठा है और जवाब देने का वक्त आ गया है. ताकत का जवाब ताकत से देंगे, गोली का जवाब गोली से देंगे. तब जाकर अमन और शांति की बहाली की उम्मीद कर सकता हूं, वरना 22 तारीख के मातम पर आज हम बात करेंगे और महीने भर बाद फिर किसी जगह फिर कोई कातिलाना हमला करेगा."

'भिखारियों के देश पाकिस्तान में क्यों जाना चाहूंगा?'- मेहराज मलिक
मेहराज मलिक आगे कहा, "हमपर दाग न लगाएं, पाकिस्तान को मौका मत दें. यह मेरा घर है, मुझे पाकिस्तान से वास्ता नहीं है. वह भिखारियों का देश है. जहां खुद भूखे नंगे लोग हों, उस पाकिस्तान में मैं क्यों जाना चाहूंगा? यह दाग खत्म कर दीजिए, यह सोच खत्म कर दीजिए. मैं लोकतांत्रिक मुल्क में रह रहा हूं. यहां मेरे जैसे आदमी को बोलने का अधिकार है. पाकिस्तान की हालत देखकर इंसान को घिन आती है. मैं अपने दोस्तों को हिन्दू और मुसलमान वाली लड़ाई करते नहीं देख सकता."

'पाकिस्तान देश का माहौल खराब कर रहा है'
आप विधायक ने कहा, "पाकिस्तान चार आतंकियों को भेजकर देश का माहौल गंदा कर रहा है और हम उसका हिस्सा बन रहे हैं, सबसे बड़ा दुख इसी बात का है. गोली का जवाब गोली से ही देना पड़ेगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया सवाल
आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा, "मेरे गांव में अगर कोई मर जाए, तो मेरे लिए जरूरी है कि मैं उसके घर जाऊं न कि अपने. अगर आतंकी हमले की वजह से प्रधानमंत्री का दौरा रद्द हुआ था, तो उन्हें बिहार जाना जरूरी नहीं था, पहलगाम आना जरूरी था. यह मेरा एक दर्द है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget