एक्सप्लोरर

'क्या अस्पताल मांगना इतना बड़ा गुनाह है', AAP विधायक मेहराज मालिक की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

Mehraj Malik Arrested: आम आदमी पार्टी ने कहा कि मेहराज मालिक जनता के हक में आवाज उठा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधायक मेहराज मालिक ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल की मांग की तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने विधायक मेहराज मालिक की अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल की मांग को जायज बताया.

आप का कहना है कि मेहराज मालिक अपने इलाक़े में एक अस्पताल की मांग कर रहे हैं, लेकिन जनता के हक़ की इस आवाज़ को दबाने के लिए अमित शाह की पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. यह सरासर तानाशाही और जनता की आवाज़ को दबाने वाली कार्रवाई है.

मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के शेर हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि क्या अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल मांगना इतना बड़ा गुनाह है कि उसके लिए एक चुने हुए विधायक को जेल में डाल दिया जाए? मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के शेर हैं. वो हमेशा जनता की आवाज़ बनकर हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. जेल, धमकियों और साजिशें, ये सब आप के किसी भी सिपाही को कभी नहीं डरा सकतीं.

'अस्पताल की मांग उठाने पर विधायक गिरफ़्तार'

वहीं, आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि तानाशाहों की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में आप विधायक मेहराज मालिक को अस्पताल की मांग उठाने पर गिरफ़्तार कर लिया. सत्ता की भूख में डूबी मोदी-शाह सरकार की यह खुली तानाशाही है, जहां जनता के हक़ की आवाज़ उठाने वालों को ख़तरा समझा जा रहा है. लेकिन इतिहास गवाह है, जब-जब तानाशाही बढ़ती है, तब-तब इंक़लाब और बुलंद होता है.

'नहीं डरते कायराना कार्यवाही से'

उधर, वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी विधायक मेहराज मालिक की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने एक्स पर कहा कि आप विधायक मेहराज मालिक अपने क्षेत्र में अस्पताल के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं उनको जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. ये शासन की तानाशाही है. मेहराज मालिक संघर्षशील नेता हैं. ऐसी कायराना कार्रवाई से नहीं डरते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget