एक्सप्लोरर

AAP विधायक मेहराज मलिक गिरफ्तार, क्या है आरोप?

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार होने वाले पहले विधायक हैं. उन्होंने गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है.

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें भद्रवाह जिला जेल में शिफ्ट किया गया है. डोडा से विधायक मलिक पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, युवाओं को भड़काने और राहत कार्यों में बाधा डालने के आरोप हैं.

साथ ही पुलिस ने मलिक के खिलाफ 18 एफआईआर और कई जन शिकायतों का हवाला दिया है. अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत आवश्यक थी.

मलिक पीएसए के तहत गिरफ्तार होने वाले वे पहले मौजूदा विधायक हैं. पीएसए एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के 2 साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है.

पुलिस और मेहराज मलिक में हुई बहस

मलिक के फेसबुक अकाउंट पर करीब दो बजे दावा किया गया कि गिरफ्तारी हुई है. फेसबुक पर वीडियो भी शेयर किया गया है. जिसमें मेहराज मलिक पुलिसकर्मियों से घिरे हैं और कह रहे हैं कि प्रशासन गुंडागर्दी पर उतर आया है. जैसा चाहेंगे दबाएंगे. इंसाफ को ये चलने नहीं देंगे.

मलिक पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि मैं गाड़ी में नहीं बैठूंगा. मुझे मेरा काम करने दीजिए. मुझे लोगों की मदद करने दीजिए. मैं विधायक हूं. आपको शर्म नहीं आती है. इसके बाद पुलिस उन्हें जबरल गाड़ी में बैठाती है.

संजय सिंह ने की निंदा

मेहराज मलिक की गिरफ्तारी की आप सांसद संजय सिंह ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि मलिक अपने क्षेत्र में अस्पताल के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं उनको जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. ये शासन की तानाशाही है, मलिक संघर्षशील नेता हैं ऐसी कायराना कार्यवाही से नहीं डरते.

मेहराज मलिक हैं इकलौते AAP विधायक

मेहराज मलिक आप को जम्मू-कश्मीर में इकलौते विधायक हैं. उन्हें 2024 के विधानसभा चुनाव में 23,228 वोट मिले. उन्होने बीजेपी उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया. राणा को 18,690 वोट मिले. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार खालिद नजीब को 13,334 वोट मिले.

मेहराज मलिक ने 24 दिसंबर, 2020 को डोडा के कहारा निर्वाचन क्षेत्र से जिला विकास परिषद का चुनाव जीता था. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
Kashmir News: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
कश्मीर: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget