एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 7 सीटों पर ऐलान

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. केंद्रशासित प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.

आम आदमी पार्टी ने पुलवामा से फयाज अहमद सोफी को टिकट दिया है. वहीं, राजपोरा से पार्टी ने मुद्दसिर हसन को प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही देवसर से शेख फ़िदा हुसैन को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है.

इसके अलावा दोरू विधानसभा से मोहसिन शफकत मीर को टिकट दिया गया है. वहीं, डोडा से मेहराज दीन मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है. डोडा वेस्ट से यासिर शफी मट्टो को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया है. साथ ही बनिहाल से मुदस्सिर अजमत मीर को मैदान में उतारने की घोषणा की गई है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. निर्वाचन आयोग की ओर से ऐलान किए कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को होगा. वहीं, दूसरा फेज का चुनाव 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. इसके साथ ही वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.

चुनाव आयोग ने ऐलान करते हुए कहा है कि यहां सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा दी जाएगी. इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, 9 एसटी और 7 एससी के लिए आरक्षित हैं.

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा के चुनाव कराए जा रहे हैं. इससे पहले साल 2014 में विधानसभा के चुनाव हुए थे. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में कई पार्टियां मैदान में हैं. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. पीडीपी, बीजेपी, गुलाम नबी आजाद की पार्टी DPAP, अपनी पार्टी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत कुछ और पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें:

गुलाम नबी आजाद की पार्टी जारी की पहली लिस्ट, उमर अब्दुल्ला से मुकाबले के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget