एक्सप्लोरर

Inflation in India: महंगाई बिगाड़ रही मिडिल क्लास के किचन का बजट, आंकड़ों की जुबानी जानें अपने राज्य की कहानी

हर दिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. ईंधन की कीमत तो बढ़ ही गई है वहीं खाने की चीजे भी काफी महंगी हो गई हैं.

Inflation in India: मार्च महीने में इस बार रिकॉर्ड तोड़ महंगाई बढ़ी है. पेट्रोल-डीजल सहित सीएनजी-पीएनजी और खाने-पीने की चीजें सभी काफी महंगी हो गई हैं. गौरतलब है कि मार्च में रिटेल महंगाई दर तीसरे महीने में 6 फीसदी से ऊपर यानी 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई है जो कि 17 महीने में सबसे ज्यादा है. दरअसल इससे पहले 2020 के अक्टूबर महीने में महंगाई की दर 7.61 फीसदी दर्ज की गई थी. गौरतलब है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मंगलवार को जारी रिटेल महंगाई के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है.

वहीं रिटेल महंगाई ने मिडिल क्लास लोगों के किचन का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. चलिए यहां  आंकड़ों की जुबानी जानते है दिल्ली, यूपी, एमपी सहित तमाम राज्यों में महंगाई दर कितनी बढ़ गई है.

दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों में मार्च महीने में कितनी रही महंगाई दर

आकंड़ों के अनुसार मार्च में खाने-पीने की चीजों काफी महंगी हुई. खाद्य सामग्री के दाम मार्च में औसतन 7.68 फीसदी बढ़ें.वहीं इससे पहले फरवरी में दाम 5.85 प्रतिशत बढ़े. वहीं राज्यों की बात करे तो

  •  उत्तर प्रदेश में 8.19% मुद्रास्फीति दर्ज की गई
  • मध्य प्रदेश में महंगाई दर 7.89% दर्ज की गई.
  • बिहार में महंगाई दर 7.56% रही.
  • महाराष्ट्र में महंगाई दर 7.62% दर्ज की गई.
  • पंजाब में महंगाई दर 4.39% रही.
  • दिल्ली में महंगाई दर 5.75% दर्ज की गई.
  • गुजरात में महंगाई दर 7.01% दर्ज की गई.
  • छत्तीसगढ़ में महंगाई दर 6.88% दर्ज की गई.
  • हरियाणा में महंगाई दर 7.43% रही.
  • झारखंड में महंगाई दर 7.42% दर्ज की गई.
  •  राजस्थान में महंगाई दर 7.61 फीसदी रही.
  • उत्तराखंड में महंगाई दर 6.66% रही.

मार्च में खाने-पीने की वस्तुएं कितनी महंगी हुई

 बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्द का असर महंगाई पर पड़ा है. इस वजह से खाद्य तेल की कीमत आसमान छू रही है.वहीं मार्च महीन में ऑयल और फैट की महंगाई दर बढ़कर 18.79 फीसदी हो गई. फरवरी महीन में इसमें 16.44 फीसदी का इजाफा देखा गया था. वहीं सब्जियों के दाम की बात करें तो मार्च में इसमें औसतन 11.64 फीसदी का इजाफा हुआ है. जबकि फरवरी में सब्जियों के दाम में औसतन 6.13 फीसदी का इजाफा हुआ था.इतना ही नहीं मांस-मछली की कीमत में भी मार्च महीने में औसतन 9.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान ईंधन और बिजली श्रेणी की महंगाई मार्च महीने में 7.52 फीसदी दर्ज की गई जोकि फरवरी महीने में 8.73 प्रतिशत थी.  

ये भी पढ़ें

Delhi Metro: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेबकतरों के गिरोह का किया भंडाफोड़, छह महिलाएं गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई में दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, इस मामले को लेकर थाने पहुंची थी पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget