एक्सप्लोरर

पटना AIIMS में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जल्द होगा शुरू, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तैयारियों का लिया जायजा

पटना एम्स ने ट्रायल की पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. ह्यूमन ट्रायल के लिए 1 से 2 दिन में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया.

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को पटना सहित अन्य चयनित संस्थानों में कोरोना वायरस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की तैयारियों की जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री ने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर बलराम भार्गव से  बातचीत की और तैयारियों के संबंध में  जानकारी ली.

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और पटना एम्स में वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल एवं प्लाज्मा बैंक की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने प्लाज्मा थेरेपी की जानकारी भी ली. बता दें हाल ही में पटना एम्स में प्लाज़्मा थेरेपी शुरू हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटना एम्स के संपर्क में रहें. जिस तरह की मदद की जरूरत है, उसे पूरा करने में सहयोग दें. किसी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए.

ह्यूमन ट्रायल के लिए 1 से 2 दिन में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगा. पटना एम्स ने ट्रायल की पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. टीमें गठित कर दी गई है. विश्व स्तर पर स्वीकृत मापदंडों के अनुसार सभी प्रोटोकोल का पालन करते हुए ट्रायल जल्द शुरू हो जाएगा. पटना एम्स सहित अन्य चयनित संस्थानों में करीब 1100 से 1200 लोगों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा.

आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने वैक्सीन तैयार की है. विश्व स्तरीय स्वीकृत मापदंडों के अनुसार फास्ट ट्रैक ट्रायल किया जा रहा है. यह दो फेज में हो रहा है. जानवरों पर सफल होने के उपरांत इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है. बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे को अधिकारियों ने बिंदुवार इस संबंध में जानकारी दी. ट्रायल सफल होने के बाद इसकी उपलब्धता की कोई कमी न हो, इस पर भी चर्चा हुई.

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग निर्देश में भारत ने कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मौजूदा समय में  संयम बरतने की जरूरत है. कोरोना के विरुद्ध जंग में धैर्य, संयम और अनुशासन महत्वपूर्ण हथियार हैं. कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है. जो दिशा निर्देश हैं उसका पूरे अनुशासन के साथ पालन करने की आवश्यकता है. हाल ही में लापरवाही की वजह से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं. यह चिंता का विषय है.

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल घबराए या चिंतित न हों. वैक्सीन को लेकर डॉक्टर वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं. यथाशीघ्र इसमें सफलता मिलेगी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि ह्यूमन ट्रायल भी सफल होगा.

यह भी पढ़ें:

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget