एक्सप्लोरर

विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, 'मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के कद्दावर नेता, BJP को...'

Himachal News: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की फेसबुक पोस्ट ने सियासी हलचल पैदा कर दी. अब विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि मुकेश हिमाचल के कद्दावर नेता है

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में चल रहे सोशल मीडिया घमासान पर कांग्रेस नेताओं के सुर नरम पड़ने लगे हैं. बीते रोज़ हुई कैबिनेट बैठक के बाद डैमेज कंट्रोल नजर आ रहा है. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के समर्थन में उतरे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में चलाई गई तोप का रूख बीजेपी की तरफ़ मोड़ दिया है. हालांकि बीजेपी नेता उन पोस्टों को सरकार की अंदरूनी कलह का लगातार आरोप लगा रहें हैं.

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के कद्दावर नेता है. वह 5वीं बार चुनाव जीत कर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है. बीजेपी नेताओं को उनके क्षेत्र के विकास से तकलीफ नहीं होनी चाहिए. सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास को आगे ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए. कांग्रेस से गए बीजेपी नेता बेवजह मामले को तूल दे रहें हैं.

'छः बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम चाहिए'
कांग्रेस से बीजेपी में गए नेता वीरभद्र सिंह के करीबी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे. छः बार मुख्यमंत्री रहे गुटबाजी में नहीं फंसते थे और वह सबको साथ लेकर चलते थे. छः बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम चाहिए.

'शिमला के जाठिया देवी में नया शहर बसाया जा रहा है'
शिमला से कांगड़ा शिफ्ट किए जा रहे कार्यालयों को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में भीड़ बढ़ने लगी है. जिससे छुटकारा पाने के लिए दफ्तरों को अन्य जगह शिफ्ट करना जरूरी है. शिमला के जाठिया देवी में नया शहर बसाया जा रहा है. इससे पहले भी शिमला से कई दफ़्तर शिफ्ट किए गए हैं. लेकिन दफ्तरों को शिफ्ट करने से पहले कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाए क्योंकि बुजुर्ग सहित अन्य कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आए थे जिससे मुख्यमंत्री को अवगत करवा दिया गया है.

'गेस्ट हाऊस की स्थिति में सुधार किया जाएगा'
हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों को "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर बुकिंग के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए ये फैसला लिया गया है. ऑनलाइन बुकिंग के बाद चाहे पर्यटक हो या आम लोग उनको ही पचास फीसदी एडवांस लेकर कमरा दिया जायेगा. इस पैसे से गेस्ट हाऊस की स्थिति में सुधार किया जाएगा. हिमाचल में 2000 से 2500 के करीब पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अब PWD रेस्ट हाउसों की ऑनलाइन बुकिंग, कितना चार्ज देना होगा एडवांस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget