एक्सप्लोरर

Himachal News: CAA पर कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, 'हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन...'

CAA Implementation in India: हिमाचल कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दावा है कि चुनाव से पहले बीजेपी सीएए को सनसनीखेज बना रही है. राजनीतिक लाभ के लिए इसे चुनाव से ठीक पहले लागू किया गया है.

Vikramaditya Singh on CAA: सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इसके बाद से ही यह देश भर में लागू हो गया. हालांकि, विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार के इस फैसले पर विरोध दर्ज कर रहे हैं. इसी क्रम में  हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह का बयान भी सामने आया है. 

सीएए लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सबसे पहले, संविधान लोगों को धर्म के आधार पर अलग करने का प्रावधान नहीं करता है. संविधान में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है, जिस तरह से इसे प्रस्तुत किया जा रहा है.

सीएए को बताया 'राजनीति से प्रेरित' फैसला
विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार दूसरे देशों के प्रताड़ित लोग जो भारत आना चाहते हैं, उनका स्वागत कर रही है लेकिन इसमें केवल कुछ लोगों का जिक्र करना राजनीति से प्रेरित लगता है. यह कानून 2019 में पारित किया गया था. इसकी घोषणा अब की गई है, जब चुनाव करीब हैं.

'चुनाव से पहले सीएए को बनाया जा रहा सनसनीखेज'
कांग्रेस नेता ने कहा, 'राजनीतिक लाभ के लिए अब सीएए को सनसनीखेज बनाया जा रहा है. लेकिन, अगर आप देखें, बांग्लादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है और वह मूल रूप से भारतीय हैं और देश वापस लौटना चाहते हैं, तो यह अच्छी बात है. हम इसका विरोध नहीं कर रहे, लेकिन हम इसे धार्मिक रंग में पेश करने की कोशिशों का विरोध करते हैं. हम कुल मिलाकर इसका स्वागत करते हैं.'

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का कब होगा चयन?
वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'हम साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. कांग्रेस ने कुछ नामों की घोषणा की है. आने वाले समय में बाकी लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा और हम जनता के पास जाएंगे.' 

यह भी पढ़ें: Himachal: HPTDC होटल कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल! मलेशियाई कपल को लौटाए खोए रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget