एक्सप्लोरर

Shimla Suicide Case: युवक ने व्हाट्सएप पर लिखा बाय-बाय शिमला, बेल्ट का फंदा बनाकर किया सुसाइड

Shimla Suicide Case: एएसपी सिटी शिमला रमेश वर्मा ने बताया कि पुलिस जब घटना घटनास्थल पर पहुंची, तो युवक को नीचे उतारा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

Suicide In Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुफ्टाधार (Kuftadhar) इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 22 साल का यह युवक रोहित मूल रूप से सिरमौर (Sirmaur) जिले का रहने वाला था. लड़के ने अपनी बेल्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की, इसका अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पार्ट टाइम जॉब करता था रोहित

पुलिस के अनुसार, रोहित शिमला में किराए के मकान पर रहता था. वह टेलीकॉम कंपनी में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था. इसके साथ ही उसकी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई भी चल रही थी. रोहित ने पहले व्हाट्सएप पर सभी दोस्तों को बाय-बाय शिमला लिखा. इसके बाद उसने अपनी बेल्ट का फंदा बनाया और फिर सुसाइड कर लिया. 

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

युवक के आत्महत्या करने का पता चलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद आसपास के लोगों ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि, मृतक रोहित के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इससे पुलिस और स्थानीय लोग असमंजस में हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज

एएसपी सिटी शिमला रमेश वर्मा ने बताया कि पुलिस जब घटना घटनास्थल पर पहुंची, तो युवक को नीचे उतारा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का नजर आ रहा है. घटना की जानकारी मृतक रोहित के परिवार को दे दी गई है. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः HPSSC को भंग करने पर जयराम ठाकुर का सवाल, CM सुक्खू बताएं कैसे पूरी होंगी लंबित भर्ती प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget