एक्सप्लोरर

One Minute Traffic Plan: शिमला में आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, अब इन नियमों का करना होगा पालन

Shimla Traffic Plan: शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान के तहत चयनित स्थानों पर ट्रैफिक को हॉल्ट किया जा रहा है. ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके. 

HP News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संकरी सड़कों पर ट्रैफिक प्रबंधन करना सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक है. खासकर गर्मियों के मौसम में टूरिस्ट सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या शिमला में विकराल हो जाती है. इस समस्या को कम करने के लिए शिमला पुलिस 1 मिनट ट्रैफिक प्लान पर काम कर रही है. शिमला शहर के चयनित स्थानों पर ट्रैफिक को हॉल्ट किया जा रहा है. ताकि शहर में ट्रैफिक की समस्या कम किया जा सके.

शिमला ट्रैफिक पुसिल के इस प्लान को लेकर लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग पुलिस के इस ट्रैफिक प्लान को सही बता रहे हैं तो कुछ लोगों को शहर के बाहर घंटों लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे ट्रैफिक की समस्या का समाधान नहीं होगा. ऐसा इसलिए ट्रैफिक कुछ देर के रोकना समस्या का समाधान नहीं है. 

फिलहाल, शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह गांधी ने मंगलवार से ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है. संशोधित प्लान के तहत सुबह 9 बजकर 25 मिट से 9 बजकर 45 मिनट तक सोलन और शोघी की तरफ से आने वाली गाड़ियों को 103 की बजाय टूटीकंडी आईएसबीटी और खलीनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. इस दौरान 103 की तरफ केवल स्कूल की टैक्सी और बसों को ही आने की अनुमति होगी. इस व्यवस्था से स्कूली बच्चों और बस दफ्तर तक पहुंचने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी.

शिमला पुलिस ने बनाए 4 हॉल्टिंग पॉइंट

शिमला पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए चार हॉल्टिंग पॉइंट बनाए हैं. शहर में ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में गाड़ियों को अलग-अलग जगह पर कुछ वक्त के लिए रोका जा रहा है. यह हॉल्टिंग पॉइंट तारादेवी, बायपास क्रॉसिंग, लालपानी और छराबड़ा में बनाए गए हैं. कुछ मिनट की हॉल्टिंग के बाद ट्रैफिक चलाया जाता है. इस हॉल्टिंग की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम कम हो रहा है और पर्यटकों को कुछ हद तक परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन दिनों शिमला की मुख्य सड़कों पर हर 100 मीटर की दूरी पर पुलिस के जवान तैनात देखे जा सकते हैं. हॉल्टिंग प्वाइंट में गाड़ियों को 5 मिनट से 12 मिनट तक के लिए रोका जा रहा है. 

आम जनता को राहत का दावा

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह गांधी ने बताया कि आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन मिनट ट्रैफिक प्लान की शुरुआत की गई है. इस प्लान के तहत अस्पताल जाने वाले मरीज-तीमारदारों, स्कूली बच्चों और कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को जाम की समस्या से राहत मिलने की संभावना है. 

पीक पर टूरिस्ट सीजन

बता दें कि गर्मियों के मौसम में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का दीदार करने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं. बात अगर अप्रैल महीने की करें तो अप्रैल में ही 9.20 लाख गाड़ियां शिमला में आ चुकी हैं. इनमें 5.40 लाख शोघी, 2.95 लाख छराबड़ा और 1.80 लाख घनाहट्टी के प्रवेश द्वार से गुजरे हैं. इस वीकेंड पर गाड़ियों की संख्या 27 हजार पार करने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक साफ रहेगा मौसम, 13 मई से फिर बदलेगा मिजाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget