एक्सप्लोरर

Shimla: शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर का हुआ एलान, CM सुक्खू के करीबी नेताओं को कमान

Shimla Mayor: छोटा शिमला वॉर्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान गुड्डू को नगर निगम शिमला का नए मेयर बनाया गया है. इसके अलावा टूटीकंडी वॉर्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर की कमान सौंपी गई है.

MC Shimla Mayor-Deputy Mayor: 11 दिन के लंबे इंतजार के बाहर नगर निगम शिमला को नए मेयर डिप्टी मेयर मिल गए. सुबह 11 बजे पार्षदों की शपथ के बाद मेयर-डिप्टी मेयर का चयन हुआ. छोटा शिमला वॉर्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान गुड्डू को नगर निगम शिमला का नए मेयर बनाया गया है. इसके अलावा टूटीकंडी वॉर्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर की कमान सौंपी गई है. उमा कौशल पूर्व पार्षद और कांग्रेस पार्टी के पुराने सिपाही आनंद कौशल की धर्मपत्नी हैं. सुरेंद्र चौहान गुड्डू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सबसे नजदीकी माना जाता है. एबीपी न्यूज़ ने चुनाव से पहले ही सुरेंद्र चौहान को मेयर बनाए जाने की खबर अपने पाठकों के साथ साझा कर दी थी.

CM सुक्खू के नजदीकी नेताओं को कमान
नगर निगम शिमला मेयर-डिप्टी मेयर बनाए जाने को लेकर रविवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास एक ओवर में बैठक हुई. इस बैठक में सभी पार्षदों के साथ राय-मशवरा करने के बाद नाम आलाकमान को भेज दी गए थे. आलाकमान की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद मेयर-डिप्टी मेयर का नाम तय हो गया है. नगर निगम शिमला को करीब 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद मेयर-डिप्टी मेयर मिले हैं. पिछली नगर निगम का कार्यकाल जून 2022 में खत्म हो चुका था. मामला कोर्ट में होने की वजह से चुनाव 11 महीने तक टले और नगर निगम को मेयर-डिप्टी मेयर के बिना ही रहना पड़ा. छह महीने पहले शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी को नगर निगम शिमला का प्रशासक नियुक्त किया गया था.

क्षेत्रीय संतुलन नहीं साध सकी कांग्रेस
नगर निगम शिमला के मेयर-डिप्टी मेयर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से बने हैं. कसुम्पटी से जीत कर आए सात और शिमला ग्रामीण से जीत कर आए चार पार्षदों को मेयर-डिप्टी मेयर का पद नहीं मिल सका. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय समीकरणों को साधने में नाकाम रही है. नगर निगम शिमला तीन विधानसभा क्षेत्रों की परिधि में आता है. इसमें शिमला शहरी, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण इलाका है. अब शिमला शहर से मेयर-डिप्टी मेयर का चयन करना कहीं न कहीं क्षेत्रीय असंतुलन माना जा रहा है. इसी तरह का क्षेत्रीय असंतुलन मुख्यमंत्री साफ तौर पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

HP Board Results: जल्द खत्म होगा रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक आएंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड के रिजल्टस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget