एक्सप्लोरर

Weather Update: बढ़ते तापमान से मिलेगी राहत, IMD ने 17-18 को इन 8 जिलों में बारिश की संभावना

Himachal: IMD ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा मैदानी जिलों ऊना बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है.

Himachal Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश में भी पारा लगातार बढ़ता चला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया जा रहा है. जिला ऊना में सबसे अधिक 39 डिग्री तापमान पहुंच चुका है. वहीं इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा मैदानी जिलों ऊना बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी चलने को लेकर जारी किया है. यह अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ के चलते जारी किया गया है. फिलहाल, प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में दर्ज किया गया है. केलांग का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका है.

शिमला में तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस
प्रदेश में बढ़ रहे तापमान से बारिश होने के चलते तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. शुक्रवार को राजधानी शिमला में भी सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. शिमला में तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मैदानी जिलों में 15 अप्रैल को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

इस बार कम बारिश की संभावना
जनवरी-फरवरी के महीने में इस बार ऊंचाई वाले इलाकों में कम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस बार मानसून में भी कम बारिश की संभावना है. हालांकि, मार्च महीने में शिमला के साथ अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई. बेमौसम हो रही बारिश की वजह से किसान-बागवानों को भी नुकसान झेलना पड़ा है. सर्दियों के मौसम में कम बर्फबारी और अब आगामी मानसून में कम बारिश की संभावना के बीच किसान बागवानों के साथ आम जनता भी चिंता में है.

ये भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2023: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज, CM सुक्खू ने बाबा साहेब को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget