एक्सप्लोरर

हिमाचल: खुली जेल से भागा रेप का दोषी, कुछ ही घंटों में पुलिस ने फिर दबोचा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खुली जेल से रेप का दोषी मेहर चंद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही घंटों में नौनी के पास से गिरफ्तार कर लिया.

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जाबली स्थित खुली जेल से भागे रेप के एक दोषी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार (27 जून) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गुरुवार (26 जून) सुबह करीब साढ़े आठ बजे बैरक की सफाई किए जाने के बाद मेहर चंद जेल के बाहर कूड़ा फेंकने गया था और उसके साथ जेल के ‘हेड सुपरवाइजर’ भी थे.

पुलिस के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर मेहर चंद फरार हो गया और जैसे ही घटना प्रकाश में आई, तो जेल प्रशासन ने इस संबंध में तुरंत स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव चौधरी ने बताया कि फरार अपराधी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर टीम तैनात की गईं और पूरे जिले में वाहनों की गहन तलाशी ली गई.

कैदी को नौनी के पास से कर लिया गया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुरुवार (26 जून) रात कैदी को नौनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकत को देख कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मेहर चंद को गिरफ्तार कर लिया गया.

10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी
सैंडौली गांव में 28 अगस्त 2015 को हुई रेप की एक घटना के सिलसिले में मेहर चंद को 2020 में दोषी ठहराया गया था. इस मामले में उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी और वर्तमान में वह बिलासपुर की एक खुली जेल में बंद था. खुली जेलें एक प्रकार की सुधारात्मक सुविधाएं हैं, जिन्हें पारंपरिक बंद जेलों की तुलना में कम प्रतिबंधात्मक वातावरण में अपराधियों का पुनर्वास करने के लिए डिजाइन किया गया है.

एएसपी ने बताया कि मेहर चंद से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि भागने में उसे किसी तरह की मदद तो नहीं मिली थी. इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में आ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget