एक्सप्लोरर

कांग्रेस-बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और हमीरपुर से सतपाल रायजादा ने भरा पर्चा

Himachal Lok Sabha Elections: हिमाचल के कांगड़ा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया, जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने नामांकन भरा.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. नामांकन के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए 18 नामांकन दाखिल हुए. कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के आला नेता मौजूद रहे और उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी जीत का दावा किया.

इसी तरह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने भी अपना नामांकन भरा. उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे. 

यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- 'हमीरपुर के लोग मेरी ताकत है और यहां के लोगों ने मेरा हर पल साथ दिया है. आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुंचा हूं, उसके लिए हमीरपुर और नादौन की जनता का जीवन भर आभारी रहूंगा. उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. सभी के आशीर्वाद से आज एक साधारण परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना हूं'.

इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजिंदर राणा और कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा ने भी नामांकन दाखिल किया. बड़सर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. जानकारी के मुताबिक, लाहौल और और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में चौथे दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया.

नेता प्रतिपक्ष का CM सुक्खू पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में भी शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्सी पाते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता के नशे में चूर हो गए. उन्होंने आम हिमाचली के हितों को दरकिनार कर दिया. उन्होंने चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया, जिसका नतीजा सभी के सामने है.

कांग्रेस के छह विधायकों को आज अपनी विधायकी गंवानी पड़ी. उनकी तानाशाही का नतीजा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है. बजट सत्र में सरकार बचाने के लिए बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित करना पड़ा. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो कर ले, लेकिन अब वह कुछ दिनों की मेहमान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget