एक्सप्लोरर

HP University Convocation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के मेधावियों को किया सम्मानित, जानें- क्या कहा?

President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 1970 में स्थापित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभाई है.

President Droupadi Murmu Shimla Visit: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) इन दिनों शिमला (Shimla) के प्रवास पर हैं. अपने प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के 26वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 10 मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें इस खूबसूरत कैंपस में आकर बेहद प्रसन्नता हो रही है. अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से शिमला में अध्ययन करना सभी के लिए एक सुखद अनुभव रहा होगा. उन्होंने डिग्री प्राप्त कर रहे सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 1970 में स्थापित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभाई है. इस संस्थान के पूर्व छात्रों ने कला, चिकित्सा, न्यायपालिका, खेलकूद, समाज सेवा, राजनीति और प्रशासन के साथ अन्य क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और शिक्षकों के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के मेधावी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. साथ ही हिमाचल प्रदेश के साथ पूरे भारत का मस्तक ऊंचा करेंगे.

'हिमाचल प्रदेश धर्म की पवित्र भूमि है'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धरती तप, त्याग और अध्यात्म के साथ धर्म की पवित्र भूमि है. इस धरती ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अनगिनत वीरों को जन्म दिया है. महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई इस भूमि से आकर्षित होकर यहां प्रवास पर आते रहे हैं. 

शिमला का लोगों के दिलों में विशेष स्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के समर कैपिटल के रूप में शिमला का भारतीय जनमानस के दिल में विशेष स्थान है. देश के कई भागों में अचानक ठंड बढ़ने पर लोग आम बोलचाल में कहते हैं कि आज मौसम शिमला की तरह हो गया है. राष्ट्रपति की इस बात पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे.

प्राकृतिक खेती में आगे बढ़ने का आह्वान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश से हाल ही में पद्मश्री प्राप्त करने वाले नेकराम शर्मा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऑर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के किसान नेकराम शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है. वह कई दशकों से किसानों को रसायन मुक्त खेती और बीजों की पारंपरिक किस्में अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसान भाई-बहन ऑर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ें और नए मापदंड स्थापित करें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डिग्री पाने वाले सभी में मेधावियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें : MC Shimla Elections: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जेपी नड्डा ने श्रीकांत शर्मा को नियुक्त किया BJP प्रभारी, 2 मई होगा इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget