एक्सप्लोरर

क्या आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूं? भाषण के बीच में पूर्व MLA बंबर ठाकुर के रोकने पर भड़कीं प्रतिभा सिंह

Himachal Politics: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उस वक्त नाराज हो गई, जब उन्हें भाषण खत्म करने के लिए कहा गया. प्रतिभा सिंह ने हिदायत दी कि बीच भाषण में रोकने की बात सही नहीं है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का बुधवार को दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया. इस मौके पर बिलासपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मंच पर आकर जनता और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की.

इस दौरान जब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भाषण दे रही थी, तब अचानक बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंच गए. बंबर ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को भाषण खत्म के लिए कहा. इस पर प्रतिभा सिंह नाराज हो गईं.

प्रतिभा सिंह हो गईं नाराज़

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह अपना भाषण खत्म ही करने वाली थीं. वे संगठन की बात कर रही हैं, लेकिन अगर संगठन की बात नहीं सुनना चाहते तो वह भाषण को खत्म कर रही हैं. प्रतिभा सिंह ने इसके बाद हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार व्यक्त किया और साथ ही सरकार के काम के लिए भी आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार व्यक्त कर अपना भाषण खत्म किया. इसके बाद प्रतिभा सिंह ने बंबर सिंह को एक बार दोबारा हिदायत दी कि जब कोई भाषण दे रहा हो, तो इस तरह उसे बीच में नहीं रोकना चाहिए. यह गलत बात है. इस दौरान प्रतिभा सिंह खासी नाराज नजर आईं. इसके बाद प्रतिभा सिंह की बॉडी लैंग्वेज भी असहज हो गई और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की.

सियासी गलियारों में प्रतिभा सिंह की नाराजगी की चर्चा

जिस वक्त हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भाषण खत्म करने के लिए कहा गया, तब उन्हें बोलते वक्त हुए सिर्फ 13 मिनट का ही वक्त हुआ था. प्रतिभा सिंह सरकार के काम के साथ संगठन को लेकर भी अपनी बात रखना चाह रही थी, लेकिन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर किसी वरिष्ठ नेता के कहने पर वहां पहुंचे और प्रतिभा सिंह को उन्होंने भाषण खत्म करने के लिए कहा. प्रतिभा सिंह इस पर नाराज हुईं और जय हिंद, जय हिमाचल के नारे के साथ अपना भाषण खत्म कर दिया. अब प्रतिभा सिंह की यह नाराजगी एक बार फिर सियासत के गलियारों में हलचल मचाने लगी है.

इसे भी पढ़ें: अतुल सुभाष सुसाइड केस पर BJP सांसद कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'एक गलत महिला का उदहारण लेकर...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
Mandi News: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?
मंडी: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?
Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच मंडी में बारिश का कहर, 36 सड़कें बंद, नारला हाईवे पर दरारों से बढ़ी चिंता
रेड अलर्ट के बीच मंडी में बारिश का कहर, 36 सड़कें बंद, नारला हाईवे पर दरारों से बढ़ी चिंता
Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget