एक्सप्लोरर

Shimla News: सदन में विधायक हरीश जनारथा ने उठाया मामला, घर बैठे तनख्वाह ले रहे कर्मियों की हो जांच

SEHB Workers In Shimla: नगर निगम शिमला के सदन में विधायक हरीश जनारथा ने सैहब कर्मचारियों की तनख्वाह का मामला उठाया. बकौल विधायक कुछ कर्मचारी घर बैठे ही हर महीने तनख्वाह पा रहे हैं.

HP News: नगर निगम शिमला के सदन की पहली बैठक में उस वक्त खलबली मच गई, जब शिमला के विधायक हरीश जनारथा (MLA Harish Janartha) ने SEHB कर्मचारियों के घर बैठे तनख्वाह पाने का मामला उठाया. दरअसल, कांग्रेस शासित नगर निगम के पहले मासिक सदन में बीजेपी पार्षद सरोज ठाकुर ने वार्ड में सफाई व्यवस्था सही न होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने सदन के सामने को बताया कि उनके वार्ड में नाले तक की सफाई नहीं हो रही है. नगर निगम (MC Shimla) के अफसर भी शिकायत सुनते नहीं हैं. ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह बीजेपी पार्षद बिट्टू कुमार पाना और आशा शर्मा ने भी कर्मचारियों की कमी का मामला उठाया. इस पर विधायक हरीश जनारथा ने स्वास्थ्य अधिकारी से सैहब कर्मचारियों की रिपोर्ट मांग ली.

स्वास्थ्य अधिकारी ने विधायक को बताया कि करीब 900 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं. इस पर विधायक ने कहा कि इनमें से कम से कम 300 कर्मचारी मुफ्त की तनख्वाह ले रहे हैं और यह कर्मचारी काम पर ही नहीं आते. कई कर्मचारी अवसरों की कोठियों में काम कर रहे हैं. यही नहीं, कुछ कर्मचारी तो घर बैठे ही तनख्वाह हासिल कर रहे हैं. उन्होंने नगर निगम से इसकी जांच करवाकर रिकवरी करने की बात कही है. नगर निगम शिमला की अगली बैठक में ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.

कर्मचारियों को स्टेट कैडर में लाने की कोशिश

इसी तरह विधायक हरीश जनारथा ने लंबे समय से एक ही जगह पर काम कर रहे कर्मचारियों के ट्रांसफर (Transfer of MC Shimla Employees) का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि काम में गुणवत्ता लाने के लिए कर्मचारियों को ट्रांसफर किया जाना जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह नगर निगम शिमला के कर्मचारियों को स्टेट कैडर में लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कर्मचारियों को अन्य जगह पर भी ट्रांसफर किया जा सके. उन्होंने कहा कि इससे बेहतरीन अधिकारी भी अन्य जगहों पर अपनी सेवा दे सकेंगे और इससे प्रदेशभर की आम जनता को लाभ होगा. गौरतलब है कि ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा नगर निगम शिमला के एसोसिएट सदस्य हैं. नगर निगम शिमला की पहली मासिक बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) और हरीश जनारथा हिस्सा लिया जबकि दिल्ली प्रवास पर होने की वजह से विक्रमादित्य सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें:  Himachal News: राज्यभर के डॉक्टर्स कर रहे स्ट्राइक, CM सुक्खू बोले- 'यह पहली बार है जिनका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget