एक्सप्लोरर

Himachal News: राज्यभर के डॉक्टर्स कर रहे स्ट्राइक, CM सुक्खू बोले- 'यह पहली बार है जिनका...'

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों के नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस को खत्म कर दिया. विरोध में डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं. अब मुख्यमंत्री का बयान आया है.

CM Sukhu Statement on NPA Withdrawal: हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों के नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस पर रोक लगा दी है. अब भर्ती होने वाले नए डॉक्टरों को 20 फ़ीसदी मिलने वाला यह सरकारी भत्ता नहीं दिया जाएगा. इसके विरोध में प्रदेश भर के डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं. इस पेन डाउन स्ट्राइक की वजह से मरीज भी खासे परेशान हैं. डॉक्टरों की मांग है कि सरकार इस निर्णय को जल्द से जल्द वापस लें नहीं तो डॉक्टर आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेंगे. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है.

प्रतिनिधिमंडल ने कही थी NPA न लेने की बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि काम कर रहे डॉक्टरों का एनपीए बंद नहीं हुआ है. यह पहली बार देखने में आया है कि जिन्हें एनपीए मिल रहा है, वह हड़ताल पर हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डेंटल का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे आकर मिला था. इस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीते तीन साल से डेंटल क्षेत्र में भर्तियां नहीं आई हैं. वे सरकारी रोजगार चाहते हैं. क्योंकि उन्होंने अपनी डिग्री पर लाखों रुपए खर्च किए हैं. प्रतिनिधिमंडल ने बताया था कि उन्हें एनपीए की जरूरत नहीं है.

Himachal Pradesh: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बयान- डिनोटिफाई किए स्कूलों की होगी समीक्षा

डॉक्टर करें अपना काम- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसके बाद ही सरकार ने यह फैसला लिया. यह फैसला कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद लिया गया. इसके दायरे में एलोपैथी डॉक्टर भी आ गए हैं. उन्होंने कहा कि जब एलोपैथिक की पोस्ट निकलेगी, तब इस बारे में विचार किया जाएगा. उस वक्त प्रतिनिधिमंडल आकर अगर इस बारे में बात करेगा, तो सरकार इस बारे में पुनर्विचार करेगी. उन्होंने कहा कि हड़ताल कोई रास्ता नहीं है. डॉक्टरों को काम करना चाहिए. क्योंकि काम कर रहे डॉक्टरों का नाम पर प्रैक्टिस अलाउंस बंद नहीं किया गया है.

अब क्या कहते हैं डॉक्टर?

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस बयान के बाद एबीपी लाइव ने रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरि मोहन शर्मा से बात की. उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक चल रही है. बैठक में ही आगामी रणनीति तैयार होगी और आगे का भविष्य की राह का फैसला लिया जाएगा. इसी तरह होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के डॉ. राहुल कैंथला ने भी इस बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget