एक्सप्लोरर

मंडी में लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं चार JCB मशीन

Mandi Landslide: मंडी के सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी जंगमबाग में हुए लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई. दो लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सुंदरनगर के जंगमबाग में मंलगवार (2 सितंबर) की शाम भूस्खलन हो गया. इसमें दो घर चपेट में आए गए. मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए गए. रेस्क्यू ऑपरेशन में चार JCB मशीन लगाई गई. जरूरत पड़ने पर ब्रेकर का भी इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एहतियाती तौर पर साथ लगते दो अन्य घरों को भी खाली करवा दिया गया. 

मंडी सांसद कंगना रनौत ने जताया दुख

मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में भू-स्खलन से दो मकानों पर मलबा गिरने की दर्दनाक घटना में तीन लोगों के निधन का हृदय विदारक समाचार से मन व्यथित एवं दुःखी है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मैं प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं और हर संभव मदद प्रभावित परिवारों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें."

सुंदरनगर के विधायक ने क्या कहा?

सुंदरनगर के बीजेपी विधायक राकेश जामवाल ने कहा, "आज शाम करीब छह बजे बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ जिसमें दो घर मलबे के नीचे दब गए. उन दोनों घरों में पांच लोग थे. चार लोग एक घर में और एक बुजुर्ग महिला दूसरे घर में थी. तीन लोगों को निकाल लिया गया जिसमें तीनों मृत पाए गए हैं. दो लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं. प्रशासन यहां पर पहुंच गई है और लोगों की भी मदद मिल रही है."

विधायक ने आगे कहा कि जो दो लोग दबे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है. मैं विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद शिमला से अपने घर की ओर आ रहा था. मुझे हादसे के बारे में कॉल गया और मैं यहां पर 6.45 बजे के करीब पहुंच गया. 

Input By : Pari Sharma
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget