एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: टकोली फोरलेन पर बादल फटा, पानी और मलबा घुसने से भारी नुकसान

Mandi Cloudburst: मंडी के टकोली में बादल फटने से भारी तबाही हुई. शालानाल नाले में सैलाब से सड़कें मलबे से भर गईं, घरों में पानी घुस गया. एफकौन कंपनी के ऑफिस को नुकसान हुआ.

देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टकोली फोरलेन सड़क पर रविवार (17 अगस्त) को बादल फटा. शालानाल नाले में आए सैलाब के चलते सड़क पर पानी और भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना में एफकौन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई. अचानक आई आपदा से कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे और किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे. घटना से स्थानीय ग्रामीणों के घरों में भी पानी और मलबा घुस गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रभावित किया है.

परिवारों को मदद पहुंचाने का काम जारी
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

सुबह 4.00 बजे के करीब मंडी के टकोली में बादल फटा. इससे टकोली सब्जी और टकोली फोरलेन पर फ्लड आ गई. बाढ़ ने टकोली का नक्शा ही बदलकर रख दिया, टकोली फोरलेन नाले में तब्दील हो गया, चारों तरफ तबाही मंजर नजर आ रहा है.

गलियों में तीन फीट तक आया पानी
शालानाले के साथ लगते घरों में मलबा और पानी घुस गया, जिससे लोगों की फसलें, भूमि और सामान पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टकोली के स्थानीय निवासी का कहना है कि सुबह 4.00 बजे के आसपास यह घटना पेश आई. जब वे रोजमर्रा के काम में जुट हुए थे और अचानक घर के साथ लगते रास्ते और गलियों में तीन फीट तक पानी आ गया. इससे उनका भारी नुकसान हुआ है. गौशाला के साथ कुआं भी मलबे में तब्दील हो गया और पीने के पानी का संकट भी पैदा हो गया है. 

टकोली में बादल फटने की घटना ने आम जनजीवन को पुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है. घरों के साथ लगते नाले ने तबाही की इबारत लिख डाली है. लोग प्रकृति के कहर से सहमे हुए हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द यह तबाही का मंजर थम जाए.

Input By : परि शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget