एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: मरे बंदर को देख खाली टैंक में कूदे तेंदुए, 3 घंटे तक गांव के लोगों में दहशत

Leopards Stucked in Water Tank Shimla: शिमला के जुन्गा में दो तेंदुए बंदर को देख पानी के खाली टैंक में कूद गए. 15 मीटर गहरे टैंक में कूदने के बाद करीब तीन घंटे तक तेंदुए वहीं फंसे रहे.

HP News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) के जुन्गा के कुहाण इलाके में सोमवार शाम दो तेंदुए पानी के खाली पड़े टैंक में फंस (Leopards Stucked in Water Tank Shimla) गए. दरअसल, टैंक में मरा हुआ बंदर पहले से पड़ा था. इसे देखकर तेंदुए टैंक में चले गए. टैंक करीब 15 मीटर लंबा था. ऐसे में यह तेंदुए वहां जाकर फंस गए. काफी देर तक कोशिश करने के बाद जब तेंदुए बाहर नहीं आ सके, तो वे इस टैंक में ही सो गए.

गांव के लोगों ने वन विभाग को दी जानकारी

इसके बाद यहीं से गुजर रहे स्थानीय युवक ने इन तेंदुओं को टैंक में फंसा हुआ देखा और इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. जानकारी पाते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए. टैंक में फंसे दोनों तेंदुए काफी खूंखार नजर आ रहे थे. एक स्थानीय व्यक्ति ने इनका वीडियो भी अपने मोबाइल फोन पर शूट किया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी. इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेने के बाद तेंदुओं को रेस्क्यू किया.

दीवार तोड़कर तेंदुओं को बाहर निकाला

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंचे होमगार्ड जुन्गा के कंपनी कमांडर दिनेश ठाकुर ने टीम बनाकर मौके पर भेजी. टैंक के मालिक की सहमति के बाद पहले टैंक में लकड़ी के स्लीपर डाले गए ताकि तेंदुए बाहर आ सके, लेकिन तेंदुए डर से एक कोने में दुबक कर बैठ गए. इसके बाद जेसीबी की मदद से टैंक की दीवार को तोड़ा गया और फिर तेंदुए बाहर आकर जंगल की तरफ भाग गए. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब तीन घंटे का वक्त लगा. इस दौरान गांव के लोग भी दहशत में नजर आये. 

यह भी पढ़ें: HP News: हिमाचल में जिला गुड गवर्नेंस इंडेक्स की एनुअल रिपोर्ट-2022 जारी, जानें कौन सा जिला बना नंबर वन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget