एक्सप्लोरर

kangana Ranaut: कंगना रनौत ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत, इस सीट से चुनाव लड़ने की है चर्चा

kangana Ranaut News: गुजरात के द्वारकाधीश पहुंची कंगना रनौत ने कहा कि अगर भगवान श्री कृष्ण ने चाहा, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी. बयान के बाद से अब हिमाचल प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है.

Kangna Ranaut on Loksabha Elections: अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुजरात में कंगना रनौत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि 'भगवान श्री कृष्ण ने चाहा, तो जरूर चुनाव लड़ेंगे'. कंगना रनौत के इस बयान के बाद से अब हिमाचल प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है. चूंकि, कंगना रनौत मूल रूप से मनाली से संबंध रखती हैं. ऐसे में उनके यहीं से उनकी चुनाव लड़ने की चर्चा भी है. बता दें कि मनाली हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है.

कहां से चुनाव लड़ने की है संभावना?

यह पहली बार नहीं है, जब कंगना रनौत के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही हो. इससे पहले साल 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान भी कंगना रनौत के इसी सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी. हालांकि, तब कांग्रेस से प्रतिभा सिंह और बीजेपी से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह (रिटायर्ड) को टिकट दिया गया. इस उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह की जीत हुई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत यूं तो किसी पार्टी की सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनका झुकाव साफ तौर पर बीजेपी की तरफ है. वह खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के समर्थन में बात करती रहती हैं. ऐसे में सहज ही इस बात को समझा जा सकता है कि यदि कंगना टिकट की दावेदारी करेंगी, तो यह दावेदारी बीजेपी से ही होगी.

कंगना के चुनाव लड़ने से बिगड़ेंगे समीकरण!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अगर मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ती हैं, तो बीजेपी के ही कई नेता राहत भरी सांस भी लेंगे. इसके साथ ही कई नेताओं के सपने भी टूटेंगे, जो लंबे वक्त से अपने दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं. जानकारों का मानना है कि अगर कंगना रनौत को बीजेपी मंडी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाती है, तो यह पार्टी कैडर के साथ भी नाइंसाफी होगी. लंबे वक्त से पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं पर पैराशूट उम्मीदवार थोप देना सही नहीं माना जा सकता. हालांकि, इससे पहले भी बीजेपी फिल्म जगत से जुड़े लोगों को चुनाव में उतारती रही है. ऐसे में अगर कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया जाता है, तो कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं होगी. इसका बड़ा उदाहरण हेमा मालिनी, सनी देओल, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे सांसद हैं. इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार का जाना-पहचाना चेहरा स्मृति ईरानी भी अभिनय के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं.

क्या प्रतिभा को टक्कर से पाएंगी रनौत?

मौजूदा वक्त में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं. प्रतिभा सिंह के पास हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद की भी कमान है. इसके अलावा, प्रतिभा सिंह के साथ एक बड़ा फैक्टर वीरभद्र सिंह का भी है. वीरभद्र सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से ही लोकसभा का चुनाव जीते रहे हैं. वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म जगत में अपनी पहचान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे सियासी रण में उतरेंगी. ऐसे में कंगना रनौत के लिए प्रतिभा सिंह को टक्कर देना आसान नहीं रहने वाला है. हालांकि, प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन, अगर प्रतिभा सिंह और कंगना रनौत के बीच सियायसी मुकाबला हुआ, तो टक्कर कांटे की होगी.

Delhi Air Pollution: AAP ने मनोहर लाल सरकार पर फोड़ा ठीकरा, प्रियंका कक्कड़ बोलीं- 'पराली पर रोक नहीं लगा सकते तो हमसे ले लें मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget