एक्सप्लोरर

HP News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आवाजाही शुरू, सोलन तक पहुंची ट्रेन, शिमला तक के लिए करना होगा इंतजार

HP Train News: कालका से शिमला तक ट्रेन परिचालन शुरू हो गया है. ट्रेनों के चलने से पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है. इस रुट पर 70 दिनों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है.

Kalka-Shimla Heritage Track: यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. बुधवार (20 सितंबर) से रेलवे ने ट्रैक पर दो ट्रेन चला दी हैं. हालांकि अभी शिमला तक ट्रेन से पहुंचने के लिए यात्रियों को कुछ वक्त का इंतजार करना होगा. कालका से सोलन तक करीब 70 दिनों के लंबे अंतराल के बाद यह ट्रेन यात्रियों को लेकर यहां पहुंची. अभी पहली ट्रेन में केवल 15 यात्री ही इसमें सफर कर पहुंचे. आने वाले दिनों में यह आमद बढ़ने की उम्मीद है.

इससे पहले सोमवार और मंगलवार को रेलवे ने ट्रैक पर मालगाड़ी चलाकर ट्रायल पूरा किया था. ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया. मालगाड़ी के सफल ट्रायल के बाद कालका से तक सोलन तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है. इससे पहले बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था. बताया जा रहा है कि सितंबर महीने के अंत तक शिमला के समरहिल के पास क्षतिग्रस्त ब्रिज को भी बना लिया जाएगा. इसके बाद यहां ट्रायल होगा और ट्रायल सफल होने के बाद शिमला तक ट्रेन का संचालन किया जा सकेगा.

यह है ट्रेन चलने का समय
कालका से शिमला तक ट्रेन चलने के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर कालका से चलेगी. यह ट्रेन सुबह करीब 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन सोलन से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:55 बजे कालका पहुंचेगी. दूसरी ट्रेन 04516 दोपहर 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी. यह ट्रेन शाम को पांच बजे सोलन से वापस रात 7:45 बजे कालका पहुंचेगी.

जुलाई महीने के अंत से बंद है ट्रेन का संचालन
बता दें कि जुलाई महीने के अंत में ही रेलवे ने शिमला तक ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था. बाद में 14 अगस्त को शिमला में हुई तबाही की वजह से समरहिल में रेलवे ट्रैक के बेस पर बनी सुरक्षा दीवार ढह गई. इस दीवार के ढह जाने के बाद यहां संचालन लगभग नामुमकिन लग रहा था. हालांकि रेलवे ने समय रहते इसका काम शुरू किया. उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर महीने के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. आने वाले दिनों में नवरात्रि के मौके पर पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में शिमला के मशहूर कालीबाड़ी मंदिर में धार्मिक पर्यटन शीश नवाने के लिए पहुंचते हैं. यह सभी पर्यटक आवाजाही के लिए मुख्य रूप से ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में रेलवे के सामने यह भी चुनौती है कि नवरात्रि से पहले इस ट्रैक पर रेल का संचालन शुरू कर लिया जाए, ताकि यहां आने वाले भक्तों को सुविधा दी जा सके.

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में इस वजह से काटा जा सकता है विधायकों का फंड? CM सुखविंदर सिंह ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल
मंडी: उरला में सड़क पर मलबे में फंसी कार, NHAI ने किया मार्ग बहाल
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget