एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित PM मोदी ने किया', शिमला में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने साधा निशाना

Jitendra Singh News: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने हिमाचल की सुक्खू सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.

Himachal Pradesh Politics: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह संविधान गौरव अभियान के लिए शिमला पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के बड़े समूह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने  कांग्रेस को आड़े हाथ लिया. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान जागरूकता के लिए चला रही है. आने वाली पीढ़ी भी संविधान के मूल्यों के बारे में जाने, इसके लिए अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा. खास तौर पर वे गांधी परिवार पर हमलावर नजर आए. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो पाप किए, उसका प्रायश्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से दुष्प्रचार करने का काम कर रही है. कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते हुए 88 बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा कि स्वार्थ साधने के लिए ही देश में इमरजेंसी भी लगाई गई. उन्होंने कहा कि एक बार तो कांग्रेस ने सियासी माहौल देखकर लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल ही पांच साल की जगह छह साल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान से खूब खिलवाड़ किया और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए शाहबानो केस में कोर्ट के फैसले को ही पलट डाला.

'मोदी सरकार ने जनहित में किए संशोधन'

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी संशोधन किए, वह सभी संशोधन जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि आखिर में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करती है. कांग्रेस ने तीन तलाक खत्म करने, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने और महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने जैसे बड़े कदम क्यों नहीं उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ की बात करती रही, लेकिन जमीन पर कोई भी काम नहीं हुआ.

खुद को ही दिए भारत रत्न- जितेंद्र सिंह 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया. उनसे जुड़े हुए पांच स्थानों पर स्मारक बनाए गए. उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर को तो कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया. पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया. इंदिरा गांधी ने भी खुद प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

इसके बाद राजीव गांधी को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. इसी तरह सोनिया गांधी को भी भारत रत्न दिया जाना था, लेकिन साल 2014 में कांग्रेस की सरकार चली गई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी भारत रत्न लेने के लिए तैयार बैठे रहे. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और यहां फैसला रसोई घर में नहीं होते. संगठन सब कुछ सोच समझकर हर तरह के फैसले लेता है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार से पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने 10 गारंटी दी थी, उनका क्या हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर का प्रकोप, आने वाले दिनों में होगी बारिश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget