एक्सप्लोरर

'हिमाचल के आर्थिक हालात फ्री की सियासी रेवड़ियां बांटने की नहीं', उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान 

Himachal News: हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में राजनीतिक आधार पर रेवड़ियां बांटने की रवायत को सही नहीं कहा जा सकता. 

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति आज राजनीतिक आधार पर रेवड़ियां बांटने की नहीं है. जो इलेक्शन में बात करते थे, ऐसी स्थिति आज नहीं है. हमें इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. 

उन्होंने कहा, "राज्य के हालात ऐसे नहीं है कि बस में फ्री सफर और बिजली की सब्सिडी दी जाए. राजनीतिक दलों को इसके बारे में विचार करने की जरूरत है." 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह बयान शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मीडिया के साथ बातचीत को दौरान दिया. उद्योग मंत्री से बिजली सब्सिडी सरेंडर करने के आग्रह के संबंध में सवाल किया गया था.

समृद्ध लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संपन्न लोगों से घरेलू बिजली मीटर पर सब्सिडी छोड़ने की बात कही है. जो लोग आयकर देते हैं और समृद्ध हैं, उन्हें सब्सिडी छोड़ने चाहिए. ऐसे ही कई लोग आगे भी आए हैं. 

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी अपने घरेलू बिजली मीटर पर सब्सिडी छोड़ी है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. राज्य में वित्तीय संकट है. 

राजस्व बढ़ाने पर जोर 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के मुताबिक सभी विभागों में राजस्व बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. ढाई साल में ही उद्योग विभाग ने भी अपना राजस्व बढ़ाया है. इस वित्त वर्ष के अंत तक लीगल माइनिंग से सरकार 400 करोड़ रुपए का राजस्व कमाएगी. यह बीते सालों के मुकाबले दोगुना है. उद्योग मंत्री ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में नई स्क्रैप पॉलिसी भी तैयार हो जाएगी. 

जयराम ठाकुर पर पलटवार

हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को सपनों में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई देती है. बीते साल ही भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह असफल साबित हुआ. 

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार को दोबारा जनमत हासिल करने की चुनौती दे रहे हैं. जबकि जनता ने कांग्रेस को जनमत पांच सालों के लिए दिया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में नौ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में छह पर कांग्रेस ने जीत हासिल की. इस तरह कांग्रेस जनता कांग्रेस के साथ है. विपक्ष को रचनात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget