एक्सप्लोरर

INSIDE STORY: हिमाचल में हार दिल्ली में ताज, कैसे मिला जेपी नड्डा को सेवा विस्तार?

जेपी नड्डा के अलावा अभी संगठन में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो मोदी और संघ के इतना करीब था. अकेले नड्डा ही थे जो पार्टी के साथ-साथ संघ के भी हर संकेत को समझ सकते थे और उसे क्रियान्वित भी करा सकते थे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जून 2024 तक अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला लिया है. जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा था. हालांकि नड्डा को अध्यक्ष बनाए रखने की चर्चा पहले ही जोरों पर थी, लेकिन मंगलवार को इस पर आधिकारिक तौर पर मुहर भी लग गई. जेपी नड्डा के अलावा अभी संगठन में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो मोदी और संघ के इतना करीब था. अकेले नड्डा ही थे जो पार्टी के साथ-साथ संघ के भी हर संकेत को समझ सकते थे और उसे क्रियान्वित भी करा सकते थे. सभी को उम्मीद है कि नड्डा और मोदी की सियासी केमिस्ट्री इस बार भी कमाल दिखाएगी.

साल 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती
साल 2023 में होने जा रहे 9 राज्यों के चुनाव और साल 2024 में लोकसभा का चुनाव के मद्देनजर जगत प्रकाश नड्डा को सेवा विस्तार दिया गया. बीजेपी इन चुनाव से पहले संगठन में इतने बड़े बदलाव करने के पक्ष में नहीं थी. यही वजह है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है. बीजेपी के सामने एनडीए गठबंधन को जीत दिलाकर हैट्रिक लगाने की बड़ी चुनौती है. हालांकि यह भी स्पष्ट है कि अगला लोकसभा चुनाव बीजेपी के मजबूत संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त चेहरे के बल पर ही लड़ा जाएगा.

चार राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जीत
साल 2022 की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार जगत प्रकाश नड्डा के लिए बड़ा झटका रहा. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी 2022 में 25 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब जगत प्रकाश नड्डा के विस्तार पर बादल छा गए हैं. हालांकि जगत प्रकाश नड्डा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सियासी मंत्रों को संगठन में मजबूती से लागू करने की कला उन्हें अलग बनाती है. हिमाचल प्रदेश से पहले पांच राज्य में हुए चुनाव में बीजेपी ने चार राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा शामिल रहे. इन विधानसभा चुनाव में बीजेपी को केवल पंजाब में हार का मुंह देखना पड़ा जहां पहले से ही बीजेपी कमजोर थी.

बंगाल में 3 सीट से 77 सीट तक का सफर
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में ही बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई. हालांकि यह बात अलग है कि अब बिहार में जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन की सरकार है. इसके अलावा बंगाल में भी बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुख्य विपक्षी दल के तौर पर अपनी जगह बनाई. तीन सीट से 77 सीट पर जीत का सफर जगत प्रकाश नड्डा के लिए बड़ी उपलब्धि रहा. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ सरकार में वापसी भी जगत प्रकाश नड्डा की उपलब्धि में शामिल रहा.

साल 2023-2024 में बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती
साल 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में चुनाव होने हैं. इनमें मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी की राह तलाशने के साथ तेलंगाना जैसे राज्यों में नए मौकों की तलाश में है. साल 2024 में पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह बंपर बहुमत के लिए बीजेपी को इस बार दक्षिण भारतीय और उत्तर पूर्वी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इसे देखते हुए साल 2023 में होने वाले 9 राज्यों के चुनाव बीजेपी के लिए सबसे अहम रहने वाली है.

ये भी पढ़ें:- शिमला में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, इन इलाकों में हो सकती है भारी बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget