एक्सप्लोरर

Shimla Snowfall: शिमला में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, इन इलाकों में हो सकती है भारी बर्फबारी

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में 19 जनवरी से एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है. 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे 22 जनवरी से 25 जनवरी तक मौसम खराब रहने का भी अनुमान है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मौसम 19 जनवरी से एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक वीरवार से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी  (Snowfall) की संभावना है. 22 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने 22 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. फिलहाल राजधानी शिमला समेत आसपास के इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है. शाम के वक्त मौसम करवट ले सकता है.

22 जनवरी से प्रभावी होगा पश्चिमी विक्षोभ
वही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश (Rain) की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मनाली, चंबा और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि 19 जनवरी से मौसम में फिर करवट लेगा. इसके बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. डॉ. सुरेंद्र पॉल (Dr. Surendra Paul) ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावशाली तरीके से सक्रिय होगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने कहा कि प्रदेश में दिसंबर महीने में कम बारिश हुई है. केवल ऊंचाई वाले इलाकों में हुई. इसके अलावा निचले इलाकों में भी बारिश में कमी रिकॉर्ड की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जताई है कि आने वाले हफ्ते में अच्छी बर्फबारी होगी, जिससे किसान बागवानों को फायदा होगा.

बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को भी लाभ
विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान पर्यटन राज्य (Tourism State) के रूप में है. प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 4.3 फ़ीसदी हिस्सा है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भी खासी भीड़ बढ़ जाती है. आने वाले हफ्ते में बर्फबारी की संभावना के बीच भारी संख्या में पर्यटक भी प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे. इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को भी खासा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल सरकार ने CPS को नहीं दी फाइल को मंजूर करने का अधिकार, अब तक दो सचिव कैबिनेट में अटैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget