एक्सप्लोरर

WATCH: शिमला में बर्फबारी के बीच खुशी से झूमते नजर आए सैलानी, व्हाइट क्रिसमस को लेकर जानें बड़ा अपडेट

Himachal Pradesh Weather: शिमला में सुबह से ही बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक रात भर बर्फबारी का अनुमान है.

Snowfall in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला बर्फबारी से गुलजार है. क्रिसमस से पहले शिमला में हुई बर्फबारी से सैलानी उत्साहित हैं. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो सोमवार रात को भी शिमला में बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है. शिमला पहुंचे सैलानी यहां हो रही बर्फबारी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. यह बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. हालांकि यह बर्फबारी अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि आफत भी लेकर आई है. बर्फबारी की वजह से सड़कों पर गाड़ियां स्किड हो रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

शिमला पहुंचे सैलानी उत्साहित

शिमला में जैसे ही सोमवार सुबह बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, तो इससे यहां पहुंचे सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. गाजियाबाद से शिमला घूमने के लिए पवन कुमार ने कहा कि पहले मनाली और अब शिमला में भी उन्हें बर्फबारी का मजा मिला है. क्रिसमस से पहले हुई इस बर्फबारी ने यहां घूमने का मजा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. पंजाब से आए गुरमीत सिंह ने कहा कि वे बीते तीन सालों से शिमला घूमने के लिए आ रहे हैं, लेकिन बर्फबारी पहली बार देखने के लिए मिली है. ऐसे में इस बार उनका शिमला आना सफल हो गया.

इन इलाकों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी और चंबा के लिए आने वाले चार दिनों तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मंडी और बिलासपुर जिला के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है. इसके अलावा शिमला में हो रही बर्फबारी सोमवार रात तक जारी रह सकती है. राज्य के कई हिस्सों में ठंड की वजह से पाला भी गिरेगा.

व्हाइट क्रिसमस को लेकर क्या है अपडेट?

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में तापमान माइनस में है. जहां एक तरफ हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. तो वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम जारी है. हालांकि मंगलवार से सिर्फ लाहौल स्पीति में ही बर्फबारी का पूर्वानुमान है. शिमला में व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद इस बार भी पूरी नहीं हो सकेगी. मंगलवार से गुरुवार तक मौसम साफ बने रहने के बाद शुक्रवार 27 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके सर्दी, पाइपों और नदियों में जम गया पानी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget