एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके सर्दी, पाइपों और नदियों में जम गया पानी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: ऊंचाई वाले इलाकों और पहाड़ी दर्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां पारा हिमांक बिंदु से 14-18 डिग्री नीचे बना हुआ है. कई स्थानों पर पाइपों में पानी जम गया है.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. स्थानीय मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में सोमवार (23 दिसंबर) से चार दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.

विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया लेकिन मौसम शुष्क रहा और दिन के समय तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. राज्य में ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि सुमदो, कुसुमसेरी और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.3 डिग्री नीचे, शून्य से 4.8 डिग्री नीचे और शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

पाइपों में जम गया पानी
ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों और पहाड़ी दर्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां पारा हिमांक बिंदु से 14-18 डिग्री नीचे बना हुआ है. मध्य एवं ऊंची पहाड़ियों में कई स्थानों पर पाइपों में पानी जम गया, साथ ही झरने और छोटी नदियों में भी पानी जम गया जिससे पानी का बहाव कम हो गया और जल विद्युत उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

कितना पहुंचा तापमान
मौसम विभाग ने गुरुवार तक मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान जताया है. वहीं ऊना में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि भुंतर में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले दिनों ऐसा रहेगा मौसम
विभाग के मुताबिक, ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 24.5 डिग्री सेल्सियस से कम है. मौसम केंद्र ने 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का 'येलो' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों के एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि 23-24 दिसंबर को कुछ स्थानों पर और 27-28 दिसंबर को कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget