एक्सप्लोरर

हिमाचल में आफत की बारिश! 24 घंटे में बैजनाथ में 110 मिमी बरसात, जानें कब तक मिलेगी राहत?

Himachal Weather News: हिमाचल में मौसम के मिजाज में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों भारी बारिश के बाद मौसम में फिर बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है. बीते 24 घंटे की बात करें, तो बैजनाथ में सबसे ज्यादा 110.0 मिलीमीटर बारिश हुई है. 

इसके अलावा मंडी में 103.0 मिमी, नगरोटा सूरियां में 80.2 मिमी, नैना देवी में 72.2 मिमी, अघर में 52.4 मिमी, सेओबाग में 52.0 मिमी, सुंदरनगर में 50.8, कांगड़ा में 49.0 मिमी और गूलेर में 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई. 

इस दौरान रिकांगपिओ में 57.41 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चली. कांगड़ा और सुंदरनगर में लोगों को तूफान का भी सामना करना पड़ा. तेज हवाओं के चलने से स्थिति भयावह हो गई.

22 अगस्त से प्रदेश में मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, बुधवार (21 अगस्त) तक मौसम खराब बना रहेगा. 22 अगस्त से प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है यानी लोगों को गुरुवार से साफ आसमान दिखाई देना शुरू हो सकता है. इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में धूप भी खिल सकती है. 

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री जून महीने के अंत में हो गई थी. जुलाई में तुलनात्मक तौर पर बारिश कुछ कम हुई, लेकिन अगस्त महीने की शुरुआत से ही राज्य में लगातार बारिश का क्रम जारी है. लगातार हुई बारिश ने आम जन जीवन को प्रभावित किया और राज्य की संपत्ति के साथ निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया.

हिमाचल में कहां पड़ी कितनी गर्मी?
बीते 24 घंटे की तापमान की बात करें, तो डलहौजी में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 31.8 डिग्री सेल्सियस, भरमौर में 26.2 डिग्री सेल्सियस, केलांग में 20.5 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 26.5 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 30.0 और पालमपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

इसी तरह प्रदेश के नेरी में 32.6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 29.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 31.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 23.5 डिग्री सेल्सियस, मशोबरा में पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

इसके अलावा कसौली में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 29.5 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 19.9 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 19.3 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 27.5 डिग्री सेल्सियस, धौलाकुआं में 33.2 डिग्री सेल्सियस और पांवटा साहिब में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 

हालांकि इस दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. राज्य में कुकुमसेरी में सबसे कम 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान और ताबो में सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Himachal: BJP विधायक हंसराज ने अपनी ही पार्टी के नेता की बेटी से अश्लील चैट कर मांगी न्यूड फोटो, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे
LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे
Himachal News: चुनाव से पहले में तीसरे मोर्चे की तैयारी, प्रदेश भर में रायशुमारी में जुटे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय
हिमाचल: चुनाव से पहले में तीसरे मोर्चे की तैयारी, प्रदेशभर में रायशुमारी में जुटे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय
हिमाचल: 'पहले हमारी गर्दन पर...', सिरमौर में सड़क के लिए पेड़ काटने का विरोध, महिलाओं ने बांधे रक्षा सूत्र
हिमाचल: 'पहले हमारी गर्दन पर...', सिरमौर में सड़क के लिए पेड़ काटने का विरोध, महिलाओं ने बांधे रक्षा सूत्र

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget