एक्सप्लोरर

अनमोल के पास परीक्षा पास करने की 'अनमोल' तकनीक ? HAS टॉपर बनने के बाद अब UPSC में मिला 438वां रैंक

Himachal UPSC Toppers: मार्च 2024 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा टॉप करने वाले अनमोल ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है. उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 438वां रैंक मिला है.

Himachal UPSC Toppers: संघ लोक सेवा आयोग ने दोपहर के वक्त साल 2023 के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी. हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाले अनमोल ने इस परीक्षा में 438वां रैंक हासिल किया है. 30 साल के अनमोल ने पिछले महीने ही हिमाचल प्रशासनिक सेवा (Himachal Administrative Services) की परीक्षा भी टॉप की थी. मौजूदा वक्त में वह बीडीओ टूटू के पद पर सेवाएं दे रहे हैं.

अनमोल के पिता भी रहे हैं HAS अधिकारी

यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले अनमोल के पिता कृष्ण चंद भी एचएएस अधिकारी रह चुके हैं. वह हाल ही में आरटीओ मंडी के पद से सेवानिवृत हुए हैं. अनमोल की माता उषा देवी भी मंडी के बल्द्वाड़ा से जिला परिषद सदस्य हैं. अनमोल का एक छोटा भाई भी है, जो यूपीएससी परीक्षा की ही तैयारी कर रहा है.

माता-पिता को दिया उपलब्धि का श्रेय

अनमोल सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पौंटा के चुक्कू टांडा के रहने वाले हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय में हुई है. इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एमटैक आईआईटी दिल्ली से की. अनमोल ने बताया कि वह अपने पिता को देखकर ही प्रशासनिक सेवा में आना चाहते थे और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया.

अनमोल डीसी शिमला को बताया अपना प्रेरणास्त्रोत

अनमोल ने यूपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद शिमला उपायुक्त कार्यालय में शिमला के डीसी से शिष्टाचार मुलाकात भी की. उपायुक्त ने अनमोल को एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी की तरह कार्य करते हुए लोगों की सेवा करने के लिए कहा. अनमोल ने बताया कि उपायुक्त अनुपम कश्यप उनके प्रेरणास्त्रोत हैं और अनमोल के पिता सेवानिवृत एचएएस अधिकारी कृष्ण चंद ने भी अनुपम कश्यप के साथ काम किया है.

संघर्षों के साथ हिमाचल ने पूरा किया 76 साल का सफर, छोटे पहाड़ी राज्य ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget