एक्सप्लोरर

हिमाचल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लागू होंगे नए नियम! सैलानियों को करना होगा ये काम

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जल्द ही नए नियम लागू होने वाले हैं. यहां चलने वाली सभी टैक्सी में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य होगा.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सभी टैक्सी चालकों के लिए अपनी गाड़ियों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य कर दिया जाएगा. राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू करने जा रही है. 

हिमाचल प्रदेश पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग  इस संबंध में नियम तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा.

नियमों को तय करने के बाद जारी होगी अभिसूचना 
इस अधिसूचना के जारी होने के बाद प्रदेश में सभी टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ियों में गार्बेज बैग रखना जरूरी होगा. नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जुर्माने की राशि कितनी होगी. इस संबंध में पूरी जानकारी अधिसूचना जारी होने के बाद सामने आएगी.

जल्द ही विभाग की ओर से इस संबंध में नियम तय किए जाएंगे और इसकी अधिसूचना जारी होगी. इसकी पुष्टि पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के निदेशक दुनी चंद राणा ने की है.

हिमाचल में हर साल आते हैं करोड़ों सैलानी 
हिमाचल प्रदेश एक प्रमुख पर्यटन राज्य है, जहां हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. पिछले साल ही प्रदेश में 1.5 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे थे. इनमें से कई लोग बाहरी राज्यों से अपनी टैक्सी लेकर आते हैं, जबकि कुछ स्थानीय टैक्सियां किराये पर लेते हैं.

इस नियम को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी आरटीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी जा सकती है. देश के कई शहरों में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है. अब हिमाचल प्रदेश सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है, ताकि प्रदेश को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके.

टैक्सी चालकों ने किया पहल का स्वागत 
शिमला के टैक्सी संचालकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है. ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल यूनियन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार के मुताबिक, इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी. उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिमाचल में बाहर से आने वाले प्राइवेट नंबर के वाहनों के लिए भी इस व्यवस्था को अनिवार्य किया जाए.

उन्होंने कहा कि शिमला में जो टैक्सियां चलती हैं, उनमें से ज्यादातर पहले से ही कूड़े के लिए छोटे गार्बेज बैग लगाए गए हैं, ताकि टैक्सी में बैठने वाले पर्यटक सड़कों पर कचरा न फैलाएं. वे अपने स्तर पर सैलानियों और स्थानीय लोगों को कूड़ा न फैलाने के लिए भी जागरूक करते हैं. हालांकि अगर इस संबंध में नियम बन जाएगा, तो यहां और भी बेहतर होगा. इससे राज्य की सुंदरता में कूड़े के रूप में लगने वाला दाग नज़र नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के शिमला, चंबा और कुल्लू में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट, इस दिन मेहरबान हो सकता है मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget