एक्सप्लोरर

हिमाचल में होटल पीटर हॉफ समेत तीन बड़े होटलों का होगा कायाकल्प, HPTDC खर्च करेगा 16 करोड़

Himachal News: हिमाचल पर्यटन विकास निगम तीन बड़े होटल का कायाकल्प करने जा रहा है. इसके लिए करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से नुकसान को लेकर फटकार खाने के बाद सुर्खियों में आया हिमाचल पर्यटन विकास निगम अब अपने तीन होटलों का कायाकल्प करेगा. निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने बताया कि निगम ने होटल पीटर हॉफ, होटल होलीडे होम और होटल हमीर के जीर्णोद्धार का फैसला लिया गया है. इसमें 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा.

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि निगम ने 2022-23 में 109 करोड़ और 2023-24 में 105 करोड़ रुपये का टर्नओवर पहली बार हासिल किया है. उन्होंने कहा कि आपदा के बावजूद पर्यटन विकास निगम के होटलों में रिकॉर्ड काम हुआ है. बाली ने कहा कि निगम ने रिटायर्ड कर्मचारियों की 35 करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारियों का भुगतान किया है.

तीन श्रेणियों में बांटे जाएंगे होटल- बाली

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि निगम अपने होटल को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बंटेगा. इसमें ए, बी और सी श्रेणी तैयार की गई हैं. ए श्रेणी में वह होटल होंगे, जिनसे अच्छी कमाई होती है. बी श्रेणी में वह होटल होंगे, जिसमें कम कमाई होती है और सी श्रेणी में वह होटल होंगे, जिसमें बहुत कम कमाई हो रही है. उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम जल्द ही अपने स्टाफ का रेशनलाइजेशन का काम भी पूरा करेगा और वक्त-वक्त पर जरूरत के मुताबिक इसमें बदलाव किया जाता रहेगा. रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि पर्यटन विकास निगम के 1 हजार 753 निगम के विकास और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं.

कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं- बाली

बीते दिनों हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का 18 होटल को बंद करने का फैसला आने के बाद पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके बाद रघुबीर सिंह बाली ने कहा था कि कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने जो आरोप लगाए हैं, इसके लिए उन्हें एफिडेविट देना होगा ताकि उनके आरोपों पर जांच की जा सके. बाली ने यह भी कहा था कि अगर वे जांच में गलत पाए गए, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वरना निगम के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने कोर्ट में गलत तथ्य दिए.

कर्मचारी नेताओं ने 29 नवंबर को भेजा एक पत्र

हालांकि अब रघुबीर सिंह बाली का कहना है कि उन्हें 29 नवंबर को एक पत्र मिला है और कर्मचारियों ने पर्यटन विकास निगम का पक्ष हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. ऐसे में अब वे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वह खुद और उनके कर्मचारी पर्यटन विकास निगम की भलाई ही चाहते हैं. ऐसे में किसी तरह की भी कार्रवाई न करने का फैसला लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 'निकम्मी-निठली है सुक्खू सरकार, मना रही जश्न-ए-बर्बादी', BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया का निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget