एक्सप्लोरर

Himachal News: सीएम सुक्खू से नाराज हिमाचल के युवा, बोले- 'सोई है हिमाचल सरकार', राहुल गांधी के नाम भी दिया संदेश

JOA IT Protest: शिमला के चौड़ा मैदान में बेरोजगार युवा लंबित भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं. यह युवा चार साल से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

JOA-IT Pending Results: किसी भी बेरोजगार के लिए सबसे बड़ी त्रासदी बेरोजगारी ही होती है. जिन युवाओं ने अपनी जवानी सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए पढ़ाई में खपा दी, अब वे युवा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हैं. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान इलाके में शिक्षित बेरोजगार अपनी मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं. विभिन्न पोस्ट कोड के अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग उठा रहे हैं. यह इंतजार आज का नहीं, बल्कि चार साल पुराना है. युवाओं के अपनी मांग उठाने पर सुक्खू सरकार के नुमाइंदे पूर्व सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं.

शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पहले ही विभिन्न पोस्ट कोड के यह अभ्यर्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए थे. शुक्रवार (9 फरवरी) को न तो मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और न ही कैबिनेट मीटिंग में कोई भर्ती से जुड़ा कोई पुख्ता फैसला आया. हालांकि राज्य सरकार ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया. इन अभ्यर्थियों को कैबिनेट सब कमेटी का गठन नामंजूर है. यह सभी अभ्यर्थी चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की बात करे.

अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बेरोजगार युवा
शुक्रवार (9 फरवरी) को पूरी रात राज्य सचिवालय के बाहर गुजरने के बाद इन्हें शनिवार (10 फरवरी)  को छोटा शिमला से चौड़ा मैदान की अंबेडकर चौक पर लाकर शिफ्ट कर दिया गया है. शिमला में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षित बेरोजगार युवाओं में पोस्ट कोड 977, 903, 962 817, 980 और 930 के अभ्यर्थी शामिल हैं. अब यह युवा यहीं अपनी क्रमिक अनशन जारी रखे हुए हैं. यहीं इन युवाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन कर कथित तौर पर सोई हुई सरकार को जगाने की भी कोशिश की. बेरोजगार युवाओं का कहना है कि सरकार ऐसे पोस्ट कोड का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करें, जिन पर कोई एफआईआर नहीं है. इसके अलावा जिन पोस्ट कोड में जांच चल रही है, उन पर भी सरकार कंडीशनल जॉइनिंग देने का काम पूरा करें.

जो वादा किया, उसे निभाओ!
हिमाचल प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं का कहना है कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग थी. सभी बेरोजगार युवाओं ने दिल खोलकर कांग्रेस का साथ दिया. अब जब कांग्रेस सत्तासीन हो चुकी है, तो अपना वादा नहीं निभा रही है. युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था, उसे निभाना चाहिए. सत्ता में आने के बाद भी अलग-अलग मंचों से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की बात कर चुके हैं, लेकिन परिणाम है कि आता ही नहीं. युवाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री कई बार उनके सामने से निकल गए, लेकिन उन्होंने मुलाकात करने के लिए अपना काफिला नहीं रोका. शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने तय किया है कि जब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होते, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे.

शिक्षित बेरोजगार युवाओं का राहुल गांधी के नाम संदेश
शिमला के चौड़ा मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठे बेरोजगार युवाओं का कहना है कि वह 29 फरवरी तक का इंतजार करेंगे. 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र खत्म होगा. अगर इस सत्र में भी कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जाता, तो वह शिमला से दिल्ली तक न्याय यात्रा निकालेंगे. पोस्ट कोड 980 के एक बेरोजगार अभ्यर्थी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रहे हैं. ऐसे में यह बेरोजगार युवा भी यात्रा निकालकर उन्हें बताएंगे कि कांग्रेस शासित प्रदेश में युवा कितने परेशान हैं? शिमला में बेरोजगार युवा प्रदर्शन जारी रखने के लिए आम लोगों से चंदा भी इकट्ठा कर रहे हैं. युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को चेताया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो इसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget