एक्सप्लोरर

Himachal Cloudburst: शिमला और मंडी में फटा बादल, एक की मौत, 30 लोग लापता

Shimla-Manali Cloudburst: डीसी अनुपम के मुताबिक शिमला (रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी समेज खड्ड) में बादल फटने की सूचना के बाद राहत कार्य के लिए बचाव दल में शामिल सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Shimla-Manali Cloudburst News: हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से तबाही मची है. अभी तक 30 लोगों के लापता होने की सूचना है. शिमला के (रामपुर झाकड़ी समेज खड्ड) में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक गुरुवार तड़के बादल फटने की सूचना है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि की है. बादल फटने की सूचना के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसआरएफ, पुलिस बल और बचाव दल की टीमों को घटनास्थल के रवाना कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की सूचना है. इस घटना के बाद से इलाके लोगों में दहशत का माहौल है. जिला प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है. 

डीसी अनुपम कश्यप के अनुसार भारी बारिश के बाद सड़क मार्ग कई जगह बंद होने के कारण राहत बचाव दल उपकरणों के साथ घटनास्थल पर दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचने के प्रयास में जुटी है.
बचाव दल के अफसरों व सदस्यों को बादल फटने की घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराने को कहा गया है.

मलबे में बह गए मकान, पुल और जेसीबी मशीन

शिमला रायपुर के झाकरी में बीती रात बारिश के कारण घानवी तथा समेज खड्ड में बादल फटने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया. घानवी में बादल फटने के कारण आई बाढ़ की छानबीन करने पर पाया गया कि बादल फटने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, स्कूल भवन, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाऊस, एक जेसीबी मशीन और तीन छोटे वाहन मलबे के साथ बह गए. बादल फटने के दौरान मलबा कुछ घरों में घुस गया.  

इसके अलावा, 10 से 12 और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन के लोग लोग मौके पर पहुंच चुके हैं. एनडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं. 

जियोरी से घानवी सड़क बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर सड़क झाकरी से किन्नौर यातायात के लिए खुला है. जियोरी से घानवी सड़क पर ट्रैफिक बंद है. झाकरी से समेज सड़क समेज गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई है. झाकरी से सरपारा सड़क समेज खड्ड में आई बाढ़ के कारण बंद है. इसके अलावा, इस क्षेत्र की अन्य सड़कें यातयात के लिए खुली हैं.

राज्य गुप्तचर विभाग झाकरी रामपुर के की सूचना के मुताबिक लापता लोगों सूची 

1. शिक्षा पत्नी गोपाल, उम्र 37, वीपीओ सुगा तेह रामपुर 
2. जिया बेटी गोपाल, उम्र 15, वीपीओ सुगा तेह रामपुर
3. कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल,उम्र 34, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर 
4. अक्षिता बेटी जय सिंह सनैल, उम्र सात, गांव कांदरी, फांचा तेह रामपुर
5. अदविक पुत्र जय सिंह सनैल, उम्र चार, कांदरी, फांचा तेह रामपुर 
6. कृष्णा देवी पत्नी लेफ्टिनेंट पुरूषोत्तम, गांव सरपारा, उम्र 70, रामपुर  
7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह, उम्र 39, गांव समेज  
8. आरुषि पुत्री श्याम सिंह, उम्र 13, गांव समेज 
9. अभि पुत्र श्याम सिंह,  उम्र 15, गांव समेज 
10. सरस्वस्ती पत्नी श्याम सिंह, उम्र 33, गांव समेज,  
11. तनु केदारनाथ पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 15, गांव समेज 
12. रानू केदार्ता पुत्री रविंदर केदार्ता, उम्र 16, गांव समेज 
13. आरुषि पुत्री श्याम सिंह, गांव समेज 
14. मंगला देवी पत्नी सुना राम, उम्र 70, गांव समेज 
15. ममता पत्नी पांडे, निवासी झारखंड 
16. मुस्कान पुत्री पांडे, निवासी झारखंड 
17. सरिता पत्नी भोला, झारखंड 
18. अंजली पत्नी भोला झारखंड 
19. पांडेय निवासी झारखंड 

 मंडी में बादल फटने से एक की मौत 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में भी बादल फटा है. वहां से एक शव बरामद हुए हैं, जबकि 11 लोग लापता हैं. NDRF-SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  कई मकान भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है.  मंडी के डीसी अपूर्व देवगन के मुताबिक जिला प्रशासन और NDRF की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. 

कुल्लू में बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान 

कुल्लू के मलाणा में बादल फटने से बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान होने की सूचना है. इस घटना में कई गाड़ियां के बहने की भी खबर है. 

शिमला में तैयार होगा एशिया का सबसे लंबा रोपवे, भविष्य में बन सकता है पहाड़ों की लाइफ लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget