एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में होली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से रविवार तक व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है. चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार तक व्यापक पैमाने पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है. स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है. रविवार को मंडी में भारी बारिश और शनिवार को लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात होने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलांग वैली, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम हिमपात और राज्य की राजधानी शिमला में बारिश का अनुमान जताया है. 

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
विभाग ने बताया कि गुरुवार से रविवार तक किन्नौर और कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है. इसी अवधि के दौरान दस जिलों सिरमौर, शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में गरज और चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

क्योंकि बारिश और हिमपात के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, दृश्यता कम हो सकती है, यातायात जाम और दुर्घटनाएं हो सकती हैं तथा आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को बाहरी गतिविधियां सीमित करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने और प्रशासन के परामर्श का पालन करने की सलाह दी है. 

गोंदला में बर्फ गिरी और तिस्सी में बारिश
बुधवार शाम से राज्य में मौसम आम तौर पर सूखा रहात. हालांकि, गोंदला में थोड़ा हिमपात हुआ और तिस्सी में पांच मिमी बारिश हुई. सलूणी में 3.3 मिमी बारिश हुई. पंडोह, सांगला, भुंतर, डलहौजी और कल्पा में भी एक मिमी से कम हल्की बारिश हुई. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं देखा गया. 

लाहौल- स्पीति में स्थित ताबो रात के समय सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊना दिन के दौरान सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget