एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी इलाकों में लोगों के लिए परेशानी बना घना कोहरा, शिमला में कैसा है मौसम?

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी बन गया है. देहरा, बिलासपुर और ऊना में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रिकॉर्ड की गई है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (9 जनवरी) को मौसम साफ रहा. राज्य के किसी भी हिस्से में न तो बर्फबारी हुई और न ही बारिश हुई. हालांकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां दिन भर धूप खिली हुई है. वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा परेशानी खड़ी कर रहा है.

देहरा, बिलासपुर और ऊना में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी सिर्फ 250 मीटर रही, जबकि मंडी में विजिबिलिटी 200 मीटर तक रिकॉर्ड की गई है. बिलासपुर में तो सुबह के वक्त पड़ रहा पाला भी परेशानी बढ़ा रहा है.

कल्पा में -1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में भी हैं. हमीरपुर में 2.3, मंडी में 3.1 और बरथीं में 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

वहीं, ऊना में भी तापमान 0.5 डिग्री तक लुढ़क गया है. बात अगर राज्य के पहाड़ी इलाकों के करें, तो ताबो में सबसे कम माइनस 11.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसी तरह कुकुमसेरी में -10.2, कल्पा में -1.6, समधो में -7.6 और मनाली में 0.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश में कहां कितना तापमान?

हिमाचल प्रदेश के सभी जिले इस वक्त ठंड की चपेट में हैं. कुछ जिले ऐसे हैं जहां शीतलहर हावी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, डलहौजी में 5.7, भरमौर में 3.5, धर्मशाला में 6.0, कांगड़ा में 4.2, पालमपुर में 3.2, हमीरपुर में 2.3, मंडी में 3.1, सुंदरनगर में 1.5, बिलासपुर में 3.1, शिमला में 6.8, नारकंडा में 2.5, नाहन में 6.1, पांवटा साहिब में 9.0, रिकांगपिओ में 0.5, भुंतर में 0.6 और बजौरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-  हिमाचल में BJP से जुड़े 6 नेताओं को राहत! राज्यपाल ने सुक्खू सरकार के इस बिल को वापस लौटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, 'बैसाखियों के सहारे चल रही सरकार, कभी भी...'
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, 'बैसाखियों के सहारे चल रही सरकार, कभी भी...'
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Himachal News: 'पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना जनता को गुमराह करना, खालसा टैक्स पर पंजाब सरकार करे कार्रवाई'
Himachal News: 'पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना जनता को गुमराह करना, खालसा टैक्स पर पंजाब सरकार करे कार्रवाई'
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें नाम
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें नाम

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget