एक्सप्लोरर

हिमाचल यूनिवर्सिटी में स्थायी कुलपति का इंतजार बढ़ा, खोज समिति ने अब तक राजभवन को नहीं भेजे नाम

Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को लंबे वक्त से स्थायी कुलपति की नियुक्ति का इंतजार है. इसके लिए गठित खोज समिति ने अब तक राजभवन को नाम नहीं भेजा है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को लंबे वक्त से अपने स्थायी कुलपति का इंतजार है. मौजूदा वक्त में प्रो. सत प्रकाश बंसल यहां अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए हैं. प्रोफेसर सिकंदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति नहीं मिला है.

नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने एक खोज और चयन समिति का गठन किया है. यह खोज समिति चंडीगढ़ में अपनी बैठक भी कर चुकी है, लेकिन अब तक राजभवन को कोई नाम नहीं भेजा गया है.

राजभवन की ओर से भेजा जाएगा रिमाइंडर

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही राज्यपाल के सचिव राज्य सरकार को इस संबंध में एक पत्र लिखने वाले हैं. इस पत्र के जरिए खोज समिति की ओर से नाम भेजे जाने का रिमाइंडर भेजा जाएगा. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए खोज समिति की बैठक चंडीगढ़ में हुई थी.

अब ढाई महीने का वक्त बीत भी जाने के बावजूद राजभवन को नाम नहीं भेजा गया है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी की वजह से राजभवन ने चिंता भी व्यक्त की है.

राजभवन की नाराजगी की भी खबर

साथ ही राजभवन खोज समिति के सुस्त रवैये से नाराज भी है. खोज समिति की ओर से राजभवन को नाम का पैनल भेजा जाना था, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति की नियुक्ति की चुनौती का मामला भी कोर्ट में है. इस संबंध में राजभवन में जवाब दे दिया है. जल्द ही इस मामले की भी सुलझने की उम्मीद है.

22 अक्टूबर को हुई थी खोज समिति की बैठक 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से बनाई गई खोज समिति की बैठक 22 अक्तूबर 2024 हुई थी. कमेटी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह कर रहे हैं. गठित खोज समिति में सदस्य के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और गोरखपुर से पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार दुबे हैं. इसके अलावा राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा समिति में सदस्य सचिव के तौर पर शामिल थे. 

कुलपति बनने की दौड़ में कौन-कौन हैं शामिल?

जानकारी के मुताबिक, छंटनी के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति के 22 दावेदार हैं, जिन पर गठित खोज समिति की बैठक में चर्चा हुई. इनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर से प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल, कुरुक्षेत्र हरियाणा से डॉ. मोहिंदर चंद, डीडीयू गोरखपुर से प्रो. विजय कुमार, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रो. देवेंद्र सिंह, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा से अनिल कुमार माथुर, नोएडा गाजियाबाद से डॉ. सत्य प्रकाश पांडेय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ. महावीर सिंह और कानपुर उत्तर प्रदेश से प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी शामिल हैं.

कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का कुलपति?

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ. प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह नारटा, प्रो. अपर्णा नेगी, प्रो. कमलजीत सिंह, प्रो. एसएस कंवर, डॉ. राघवेंद्र सिंह, ममता मोक्टा, प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान, डॉ. अमरजीत सिंह, प्रो. मुकेश, डॉ. मनु सूद दौड़ में हैं. इसके अलावा इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली से विजेता सिंह अग्रवाल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश से प्रो. मुकेश पांडे, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से राजीव कुमार पुरी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से डॉ. तेज प्रताप सिंह कुलपति के दावेदारों में शुमार हैं.

ये भी पढ़ें- पानी की सप्लाई में गड़बड़ी? भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमाचल सरकार की बड़ी कार्रवाई, 10 अफसर सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget