एक्सप्लोरर

हिमाचल में अगले चार दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बरसेंगे बादल

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी.

Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश लंबे वक्त से शुष्क ठंड से जूझ रहा है. शुष्क ठंड लोगों को परेशान कर रही है. अटल टनल में हल्की बर्फबारी के अलावा अब तक न तो राज्य में कहीं ज्यादा बर्फबारी हुई है और न ही बारिश होने से राहत मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

इससे आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है. राज्य में जल्द ही लंबे वक्त से पड़ रहे सूखे के खत्म होने की संभावना है. इस साल अक्टूबर महीने में सामान्य के मुकाबले 97 फीसदी और नवंबर महीने में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है.

चार दिन तक हल्की बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि राज्य के तीन जिलों में हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान चंबा, लाहौल स्पीति और कांगड़ा के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक हल्की बर्फबारी होगी. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे.

राज्य में 1 दिसंबर से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. इन दिनों राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दोपहर के वक्त धूप और सुबह-शाम के वक्त लोगों को शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

कहां कितना डिग्री न्यूनतम तापमान?
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान की बात करें, तो कुकुमसेरी में सबसे कम माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा कल्पा में माइनस 0.6, समधो में माइनस 2.5, डलहौजी में 6.0, चंबा में 5.9, भरमौर में 5.0, कांगड़ा में 6.2, पालमपुर में 5.0, देहरा में 9.0, ऊना में 4.1, बिलासपुर में 6.3, मंडी में 6.1, सुंदर नगर में 4.1, शिमला में 7.2, नारकंडा में 2.3, कुफरी में 2.0, कसौली में 7.4, सोलन में 3.5, नाहन में 12.1, धौलाकुआं में 8.3, सराहन में 7.7 और रिकांगपिओ में 2.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें: शिमला में जोरों पर बर्फबारी से निपटने की तैयारियां, जरूरत में NDRF-ITBP जवान भी बनेंगे मददगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल
मंडी: उरला में सड़क पर मलबे में फंसी कार, NHAI ने किया मार्ग बहाल
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget